कांग्रेस ने जय शाह मामले में की सीबीआई जांच की मांग, अहमदाबाद कोर्ट में हुआ है मानहानि केस
सोमवार को अपने ख़िलाफ़ छपी रिपोर्ट को लेकर जय शाह ने अहमदाबाद की कोर्ट में 100 करोड़ का केस कर दिया।
नई दिल्ली। बीजेपी चीफ अमित शाह के बेटे जय शाह के कारोबार को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने जय शाह मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है साथ ही उन्होंने कहा है कि जब तक जांच चलेगी तब तक के लिए अमित शाह को बीजेपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

पृथ्वीराज चव्हाण मे कहा है कि जय शाह मामले में ईडी और सीबीआई जांच होनी चाहिए, तब तक अमित शाह को अपने पद से इ्स्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही उन्होंने सवाल खड़ा किया कि कही केंद्र सरकार की नोटबंदी के फैसला जानकारी जय शाह को पहले से तो नहीं थी। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भी जय शाह मामले पर बीजेपी चीफ को निशाने पर लिया है।
सोमवार को अपने ख़िलाफ़ छपी रिपोर्ट को लेकर जय शाह ने अहमदाबाद की कोर्ट में 100 करोड़ का केस कर दिया। रविवार को ही बीजेपी की तरफ़ से रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि जय शाह ने कुछ भी ग़लत नहीं किया है, उन्होंने सारे लोन चुकाए हैं और कुछ भी ग़लत नहीं किया है. उधर सोमवार को उनके बचाव में उतरी बीजेपी दिल्ली में चुप रही, लेकिन लखनऊ में उसने जवाबी हमला बोला।












Click it and Unblock the Notifications