छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव कराए जाने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 12 नंवबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होंगे। वहीं 11 दिसंबर परिणाम आएगा। लेकिन चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही कांग्रेस ने आयोग पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में एक ही चरण में चुनाव चाहती थी।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि रायपुर दौरे के दौरान चुनाव आयोग से एक ही चरण में चुनाव कराने की अपील की गई थी। कांग्रेस ने कहा कि दो चरणों में चुनाव की घोषणा से सत्ता का दुरुपयोग होगा। लेकिन कांग्रेस को जनता पर भरोसा है और जनता को भी पार्टी पर विश्वास है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। पहले चरण में 18 सीटों पर जबकि दूसरे चरण में 72 सीटों पर क्रमश: 12 नंवबर और 20 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। साल 2013 में विधानसभा चुनाव बीजेपी को 49, कांग्रेस को 39, बसपा को 1 और अन्य को एक सीट मिली थी। रमन सिंह की अगुवाई में बीजेपी ने पिछले चुनाव में लगातार तीसरी बार कांग्रेस को मात देकर सरकार बनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications