गुजरात: होटल के कमरे में क्या है राहुल और हार्दिक पटेल की मुलाकात का सच!

Recommended Video

    Rahul Gandhi से मिले थे Hardik Patel, Watch CCTV Footage of secret meeting । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्दनेजर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि आयोग आज दोपहर 1 बजे गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। इससे पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने मुलाकात की है, जिसे अब तक छिपाया जा रहा था। दावा किया जा रहा था कि राहुल और हार्दिक की मुलाकात नहीं हुई है। हालांकि समाचार चैनल एबीपी न्यूज के दावों के मुताबिक राहुल और हार्दिक की मुलाकात अहमदबाद स्थित ताज उमेद होटल के कमरा नंबर 224 में हुई। चैनल का दावा है कि उन्हें मिले एक CCTV फुटेज में कमरा नंबर 224 से पहले हार्दिक बाहर आए। इसके बाद उसी कमरे से राहुल गांधी बाहर गए। हालांकि दोनों एक साथ नजर नहीं आए। वहीं हार्दिक पटेल ने इस मसले पर ट्वीट कर कहा है कि - 'गुजरात में हज़ारों लीटर शराब भाजपा की निगरानी में बॉर्डर से आती हैं।तब यह CCTV कहाँ जातें हैं।'

    गुजरात विधानसभा चुनाव: हो गई राहुल गांधी और हार्दिक पटेल की मुलाकात!

    इससे पहले मंगलवार (24 अक्टूबर) को अपनी मुलाकात की खबरों पर हार्दिक ने कहा था कि अगर उन्हें राहुल गांधी से मिलना होता तो वह सबके सामने मिलते। जिससे मुझे और गति मिलती, आखिर मैं राहुल से छिपकर क्यों मिलूूंगा? इसी दौरान यह खबर भी आई थी कि राहुल और हार्दिक की मुलाकात के बीच निखिल सवानी, भारतसिन सोलंकी और अशोक गहलोत भी मौजूद थे।

    मंगलवार को इसी मसले पर उठे विवाद पर सीसीटीवी फुटेज के बारे में हार्दिक का कहना था कि उन्होंने पाटीदारों के मुद्दों पर अशोक गहलोत व गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की थी, मैंने राहुल गांधी से मुलाकात नहीं की थी। माना जा रहा है कि जिस तरह से गुजरात में राजनीतिक घटनाक्रम बदल रहे हैं उसके बीच हार्दिक पटेल कांग्रेस को अपना समर्थन दे सकते हैं। ऐसे में अगर यह होता है तो इससे ना सिर्फ कांग्रेस को मजबूती मिलेगी बल्कि भाजपा को बड़ा झटका लगेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+