बिहार कांग्रेस को टूट से बचाने के लिए राहुल गांधी ने इनको बुलाया
बिहार में महागठबंधन टूटने और नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के बाद बिहार कांग्रेस अंतर्कलह से जूझ रही है।
नई दिल्ली। बिहार कांग्रेस में टूट की खबरों के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी विधायकों को दिल्ली तलब किया है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार की शाम को बिहार कांग्रेस के सभी 27 विधायकों से राहुल गांधी मिलेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।

बिहार में महागठबंधन टूटने और नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के बाद बिहार कांग्रेस अंतर्कलह से जूझ रही है। कुछ विधायक जहां नीतीश गुट के साथ जाना चाहते हैं वहीं कुछ विधायक लालू की पार्टी आरजेडी गुट के साथ ही रहना चाहते हैं।
कांग्रेस विधायकों के टूटने की आशंका को देखते हुए कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने पिछले दिनों विधायक दल के नेता सदानंद सिंह और अशोक चौधरी को दिल्ली तलब किया था। वहीं दिल्ली में बैठक के बाद विधायक दल के नेता सदानंद सिंह न कहा था कि पार्टी विधायकों में कोई फूट नहीं है। थोड़े दिनों पहले ही गुलाम नबी आजाद से लेकर कई कांग्रेस नेता बिहार का दौरा कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications