महंगाई को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला, 31 मार्च से आंदोलन

नई दिल्ली, 26 मार्च: कांग्रेस पार्टी सत्तारूढ मोदी सरकार को महंगाई और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर घेरने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस 31 मार्च से 7 अप्रैल तक महंगाई और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर 'महंगाई मुक्त भारत अभियान' शुरू करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार लोगों को कंगाल कर अपना खजाना भरने में लगी हुई है। सुरजेवाला ने यह भी बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधीभी महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।

Congress to launch ‘Mehngai Mukt Bharat Abhiyan’ over rising inflation, fuel price hike from March 31

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा आरोप। भारतीय जनता पार्टी निर्मित महंगाई कुछ मुट्ठी भर अमीरों को छोड़ देती है। बाकी सबको निचोड़ देती है। अच्छे दिन की लूट ने भारतीयों को बजट बिगाड़ दिया है। एक देश के लोगों की आमदनी कम कर दी। दूसरी तरफ बेतहाशा महंगाई का गम दे दिया। रोज पेट्रोल डीजल, गैस, सीएनजी, पीएनजी के दाम बढ़ाते हैं और देश की जनता को तिलतिल कर तड़पाते हैं।

Recommended Video

    Petrol Diesel के दामों के वृद्धि के विरोध में 31 मार्च को Congress करेगी प्रदर्शन | वनइंडिया हिंदी

    उन्होंने कहा कि जिस भयानक गति से, जिस भयावह तरीके से लोगों की जेब काटने का धंधा बीजेपी और मोदी सरकार कर रही है। उससे आज साधारण जनमानस, गृहणियां मध्यमवर्ग, नौकरी पेशा, हर घर पीड़ित है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के निर्देश के अनुसार इसलिए आज पार्टी महासचिवों और प्रभारियों की बैठक हुई। कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला लिया है कि कांग्रेस महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाएगी तीन चरणों का।

    सुरजेवाला ने कहा कि 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक, कांग्रेस गैर सरकारी संगठनों, धार्मिक, सामाजिक संगठनों और निवासी कल्याण निकायों के साथ देश भर में जिला स्तर पर धरना और मार्च का आयोजन करेगी। सुरजेवाला ने कहा कि 7 अप्रैल को पार्टी सामाजिक और धार्मिक संगठनों, गैर सरकारी संगठनों और लोगों की मदद से सभी राज्य मुख्यालयों पर "महंगाई मुक्त भारत" धरना और मार्च आयोजित करेगी।

    उन्होंने कहा कि भारत के लोगों को नरेंद्र मोदी सरकार ने धोखा दिया है। लोगों के वोट सुरक्षित करने के लिए पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, पाइप प्राकृतिक गैस (पीएनजी) और सीएनजी की कीमतों को 137 दिनों तक अपरिवर्तित रखने के बाद पिछला एक हफ्ता हर घर के लिए बुरे सपने जैसा रहा है। सुरजेवाला ने बताया कि केंद्र ने शनिवार को फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। पांच दिनों में चौथी बढ़ोतरी- कुल 3.2 रुपए प्रति लीटर।

    सुरजेवाला ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ₹1.50 लाख करोड़ आपके पेट्रोल-डीज़ल-गैस की सब्सिडी का देती थी, आज वो मात्र ₹11,000 करोड़ रह गया है। भाजपा के तथाकथित 'अच्छे दिन' देशवासियों की जेबों पर डाका डालने का काम कर रहे हैं।

    दूसरी तरफ राहुल गांधी ने भी लगातार बढ़ रही तेल की कीमतों को लेकर सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा- राजा महल में जाने की तैयारी कर रहा है जबकि जनता महंगाई के बोझ तले दबी जा रही है। गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों में से चार दिन तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+