मल्लिकार्जुन खरगे के लिए मटन लाते-लाते 2 बार राज्यसभा पहुंच गए ये Congress नेता, गौरव वल्लभ का दावा
Congress: कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले तेज तर्रार प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने अपने पुरानी पार्टी को लेकर ऐसा दावा कर दिया है जिसकी चर्चा अब चारों ओर हो रही है।
गौरव वल्लभ ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी में एक ऐसे नेता हैं जो खरगे साहब को मटन खिलाते-खिलाते दो बार राज्यसभा पहुंच गए। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वर्किंग कल्चर पर भी गंभीर सवाल उठाए।

कांग्रेस पार्टी पर उठाए कई सवाल
कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता रहे गौरव वल्लभ वरिष्ठ पत्रकार आदेश रावल के साथ एक पॉडकास्ट के दौरान के वर्किंग कल्चर को लेकर खुल कर बात की। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी के अंदर PA कल्चर हावी हो चुका है अब योग्यता की जगह पर चाटुकारिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं उन्होंने इस दौरान कांग्रेस के परिवारवाद को लेकर भी सवाल उठाया।
ये भी पढ़ें Telangana Congress: दो साल में ही क्यों अलोकप्रिय हो गई कांग्रेस, MLC चुनाव में BJP की बड़ी जीत के मायने?
'मटन लाते-लाते दो बार राज्यसभा पहुंच गए'
वहीं उन्होंने पॉडकास्ट के दौरान एक ऐसा दावा कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरव वल्लभ ने पॉडकास्ट के दौरान बिना किसी का नाम लिए कहा कि, मैं एक ऐसे व्यक्ति को जानता हूं कि जो मल्लिकार्जुन खरगे साहब के करीबी हैं। उनकी सिर्फ एक योग्यता है, उसे सिर्फ ये पता है कि दिल्ली में अच्छा मटन कहा मिलता है। वे मटन लाते-लाते दो बार राज्यसभा पहुंच गए।
जानिए कौन है वो सांसद?
गौरव वल्लभ ने आगे बात करते हुए कहा कि, मुझे किसी के खाने पीने से दिक्कत नहीं है, लेकिन मटन लाने की योग्यता राज्यसभा सीट के लिए पैमाना नहीं हो सकती है। वहीं उन्होंने उस नेता का नाम तो नहीं लिया लेकिन जब पत्रकार आदेश रावल ने उन्हें टोकते हुए खरगे के करीबी और दो बार के राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन का नाम लिया तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
'कांग्रेस का हर कार्यकर्ता को पता है'
पत्रकार आदेश रावल के टोकने के बाद गौरव वल्लभ ने कहा कि, 'मैं किसी का नाम नहीं लूंगा, लेकिन कांग्रेस का हर कार्यकर्ता को पता है कि, पार्टी में कौन मटन लाने की योग्यता रखता है।' उन्होंने कहा कि पार्टी में अब योग्यता और विचारधारा और मेहनत की जगह पर परिवारवाद और खास लोगों की सिफारिश से पद दिए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications