'धरती का सबसे बड़ा जोकर है कनाडा का PM', जस्टिन ट्रूडो को दिग्गज कांग्रेस नेता ने सुनाई खरी-खरी

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। जिसके बाद मंगलवार को विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि कनाडा के उच्चायुक्त कैमरन मैके को तलब किया गया। बताया गया कि भारत सरकार ने भारत में स्थित एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने का फैसला किया है।

ऐसे में भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने कहा कि पार्टी का हमेशा मानना रहा है कि देश हित और चिंताओं को सर्वोपरि रखा जाना चाहिए। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में, वरिष्ठ नेता और कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि जस्टिन ट्रूडो एक नेता के भेष में सबसे बड़ा जोकर हैं, जो इस समय ग्रह पर मौजूद है। वह भारत के लिए उतना ही खतरनाक है, जितना कोई अन्य भारत विरोधी प्रचारक। भारत को नई दिल्ली स्थित कनाडाई हाई कमीशन से तुरंत सुरक्षा कम करनी चाहिए।

Canada PM Justin Trudeau

इतना ही नहीं, कांग्रेस संचार प्रमुख जयराम रमेश ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हमेशा मानना रहा है कि आतंकवाद के खिलाफ हमारे देश की लडाई समझौताहीन होनी चाहिए, खासकर जब आतंकवाद भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता के लिए खतरा हो। हमारे देश के हित और चिंताओं को हर समय सर्वोपरि रखा जाना चाहिए।

क्या है मामला?
दरअसल, बीते दिन यानी सोमवार को कैनेडियन संसद में बोलते हुए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि पिछले कई हफ्तों से, कनाडाई सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार के एजेंटों और एक कनाडाई नागरिक की हत्या के बीच संभावित संबंध के विश्वसनीय आरोपों को सक्रिय रूप से आगे बढा रही है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की मौत के बारे में बात कर रहे थे।

ट्रूडो ने कहा कि केटीएफ प्रमुख की हत्या के पीछे कथित तौर पर भारत सरकार का हाथ है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस मुद्दे को उठाया था। इस साल जून में कनाडा के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात शूटरों ने निज्जर की हत्या कर दी थी।

विदेश मंत्रालय ने आरोपों को बेतुका बताया
वहीं, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि यह निर्णय हमारे आंतरिक मामलों में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप और भारत विरोधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर भारत सरकार की बढ़ती चिंता को दर्शाता है। यह फैसला विदेश मंत्रालय द्वारा खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की मौत में भारतीय संलिप्तता के कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के आरोपों की निंदा करने के कुछ घंटों बाद आया है। आरोप को "बेतुका और प्रेरित" बताते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक राजनीति है, और कानून के शासन के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+