'पीएम मोदी की चुप्पी की कीमत चुका रहा देश', चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश की जगहों के नाम बदलने पर भड़की कांग्रेस

चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के 11 जगहों के नाम बदल देने के बाद कांग्रेस ने पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा। साथ ही चीन के नाम बदलने के दुस्साहस की बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी की चुप्पी की कीमत देश चुका रहा है।

india china issue

चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 11 जगहों के नाम बदल कर नए नाम जारी कर दिए हैं। जिसको लेकर एक बार फिर सियारी जंग शुरू हो गई, जहां एक ओर भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन को दो टूक में जबाव देते हुए कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होता है। वहीं, विपक्षी कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार को घेरने से पीछे नहीं हट रही हैं। इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) सहित कांग्रेस के कई दिग्गजों ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर लिखा, 'चीन ने तीसरी बार अरुणाचल में हमारे इलाक़ों के "नाम बदलने" का दुस्साहस किया है। 21 अप्रैल 2017 को 6 जगह, 30 दिसंबर 2021 को 15 जगह और 3 अप्रैल 2023 को 11 जगह। आगे लिखते हुए उन्होंने कहा कि 'अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। गलवान के बाद, मोदी जी द्वारा चीन को क्लीन चिट देने का नतीजा, देश भुगत रहा है।'

इसके साथ ही कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी मोदी सरकार सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। जयराम रमेश ने कहा कि चीन की तरफ से साल 2017 में भी यही किया गया था। जून 2020 में पीएम मोदी की चीन को क्लीन चिट देना और चीन पर कार्रवाई न कर चुप्पी साध लेने की कीमत देश चुका रहा है। जयराम रमेश ने कहा कि चीन अरुणाचल प्रदेश की यथास्थिति को बदलने की कोशिश कर रहा है।

वहीं, इस मामले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने पलटवार करते हुए कहा कि वो चीन के उठाए इस कदम को सिरे से खारिज करता है। मनगढंत नाम रखने से हकीकत नहीं बदल जाएगी। अरुणाचल प्रदेश के 11 जगहों के नाम बदलने से वास्तविकता नहीं बदल जाएगी। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा।

ये भी पढ़ें: चीन ने अरुणाचल की 11 जगहों के बदले नाम, भारत ने दिया करारा जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+