बिलकिस बानो रेप केस के 11 अभियुक्त जेल से रिहा, कांग्रेस ने गुजरात सरकार से लेकर पीएम मोदी तक को घेरा
नई दिल्ली, 16 अगस्त: गुजरात में साल 2002 में हुए दंगों के दौरान बिलकिस बानो के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और उनके परिवार के 7 सदस्यों की हत्या के मामले में जेल में उम्रकैद की सजा पाने वाले सभी 11 अभियुक्तों को गोधरा जेल से रिहा कर दिया गया है। 11 दोषियों की रिहाई को लेकर कांग्रेस पार्टी गुजरात सरकार के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमालवर है। कांग्रेस ने अभियुक्तों की रिहाई को लेकर सरकार के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर बीजेपी को जमकर आड़े हाथों लिया। कांग्रेस गुजरात सरकार द्वारा बिलकिस बानो मामले के सभी 11 दोषियों को अपनी छूट नीति के तहत समय से पहले रिहा करने की अनुमति देने के बाद बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। दोषियों को रिहा करने की इजाजत देने को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई सवाल पूछे।
हमने यह भी देखा कि बलात्कार के जो अभियुक्त रिहा किए गए, उनकी आरती उतारी जा रही है, तिलक लगाया जा रहा है।
— Congress (@INCIndia) August 16, 2022
क्या यही है - अमृत महोत्सव : श्री @Pawankhera pic.twitter.com/6PJFufikTS
कांग्रेस नेता खेड़ा ने कहा कि जहां पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान महिलाओं के मुद्दों कई बड़ी-बड़ी बातें कही। वहीं कुछ घंटे बाद भाजपा शासित गुजरात सरकार ने इस तरह के जघन्य अपराध के अपराधियों को छूट देने की घोषणा की। खेड़ा ने हमला करते हुए कहा, "आपने दोषियों को उनकी सजा के 14 साल बिताने का हवाला देते हुए कहा कि जेल में उनका आचरण अच्छा था, और अपराध की प्रकृति ... अगर हम सिर्फ अपराध की प्रकृति पर विचार करते हैं, तो क्या बलात्कार उस श्रेणी में नहीं आता। जिसकी कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, कि कोई भी सजा काफी नहीं है? और हमने यह भी देखा कि बलात्कार के जो अभियुक्त रिहा किए गए, उनकी आरती उतारी जा रही है, तिलक लगाया जा रहा है। क्या यही है - अमृत महोत्सव है।"












Click it and Unblock the Notifications