कैश कांड में फंसे झारखंड के तीन विधायकों को कांग्रेस ने किया सस्पेंड

नई दिल्ली, 31 जुलाई: झारखंड से कांग्रेस के तीन विधायक पश्चिम बंगाल के हावड़ा अपनी गाड़ी से गए हुए थे। वहां पर पुलिस ने उन्हें रोका और उनकी गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से भारी मात्रा में नगदी बरामद हुई। बाद में गिनती करने पर वो 48 लाख रुपये निकले। घटना के बाद से कांग्रेस बैकफुट पर थी, लेकिन अब उसने सारा इल्जाम बीजेपी पर डाल दिया है। साथ ही अपने तीनों विधायकों को पार्टी से सस्पेंड कर दिया।

Recommended Video

    Jharkhand Cash Scandal: Assam CM पर Kumar Jaimangal का कैसा बड़ा आरोप ? | वनइंडिया हिंदी *Politics
    Congress

    मामले में कांग्रेस के महासचिव और झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि शनिवार को नकदी के साथ जो कांग्रेस विधायक हावड़ा में पकड़े गए थे। उनको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। वहीं झारखंड पीसीसी ने कहा कि अभी झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार है, जिसे कांग्रेस और लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने समर्थन दे रखा है। ये तीनों विधायक बीजेपी के साथ मिले हुए थे और राज्य में सरकार गिराने की कोशिश कर रहे थे।

    पीसीसी चीफ ने की थी मांग
    नगदी बरामद होने के बाद झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु टिर्की ने कहा था कि सत्ता में आने के लिए बीजेपी सोरेन सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। हाल ही में महाराष्ट्र में ऐसा हुआ था। इस वजह से वो हाईकमान से अनुरोध करते हैं कि तीनों विधायकों को निष्कासित कर दिया जाए, ताकी पार्टी के अन्य विधायकों और पदाधिकारियों को कड़ा संदेश मिले।

    बंगाल पुलिस ने कही थी ये बात
    बंगाल पुलिस के मुताबिक उनको खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ लोग भारी मात्रा में नगदी लेकर जा रहे हैं। जिस पर हावड़ा पुलिस ने पांचला पुलिस थाना क्षेत्र के रानीहाती में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर एक गाड़ी को रोका। जिसमें कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्चाप और नमन बिक्सल कोंगरी सवार थे। जब उसकी तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में नगदी बरामद हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+