कांग्रेस ने जारी किया सोनिया गांधी का हेल्थ अपडेट, बताया कैसी है तबीयत
नई दिल्ली, 17 जून: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं, उनकी सेहत को लेकर कई चिंताएं जाहिर की जा रही थीं। इस बीच पार्टी ने उनकी सेहत को लेकर अपडेट दिया है। कांग्रेस के संचार और मीडिया विभाग का प्रभारी महासचिव जयराम रमेश की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि सोनिया गांधी कई परेशानियों का सामना कर रही हैं और फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
Recommended Video

सोनिया गांधी पिछले करीब दो हफ्ते से कोरोना से पीड़ित हैं। जयराम रमेश ने बताया है कि कोरोना होने के बाद 12 जून को सोनिया गांधी की नाक से खून आया था, जिसके बाद तुरंत ही उनको दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद से वो हॉस्पिटल में हैं और उनका इलाज चल रहा है। गुरुवार को अस्पताल में ही सोनिया गांधी को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई थी। जांच में पाया गया कि वो पता चला कि उनके लोवर रेस्पिरेट्री ट्रैक्ट में भी फंगल इंफेक्शन है। बयान में बताया गया है कि सोनिया गांधी को पोस्ट कोविड सिम्टम्स समेत कई दिक्कतें हैं। फिलहाल वो अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
राहुल गांधी ने भी ईडी से मांगी है मोहलत
राहुल गांधी की ओर से भी ईडी से नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय से तीन दिन की छूट मांगी गई है, जो उनकी मिल गई है। राहुल को आज ईडी राहुल गांधी के सामने पेश होना था लेकिन अब वो सोमवार 20 जून को ईडी दफ्तर जाएंगे। राहुल आज सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती अपनी मां सोनिया गांधी के साथ रहेंगे। राहुल ने सोनिया गांधी की तबीयत का हवाला देते हुए पूछताछ से छूट मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications