क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

कांग्रेस सोशल मीडिया डिपार्टमेंट ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव किया पास

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 19 सितंबर। राहुल गांधी को एक बार फिर से कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग पार्टी के भीतर उठने लगी है। कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की ओर से प्रस्ताव पास किया गया है जिसमे राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की बात कही गई है। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि राहुल गांधी को जल्द से जल्द पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल लेनी चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस के शेड्यूल कास्ट डिपार्टमेंट ने भी शुक्रवार को राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया था।

rahul

कांग्रेस सोशल मीडिया के अध्यक्ष रोहन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने जाने का प्रस्ताव पेश किया गया। जिसमे कहा गया कि सच का साथ देने और जन परोपकार के बारे में बात करने की हिम्मत दिखाने वाले राहुल गांधी एकमात्र नेता हैं लिहाजा उन्हें पार्टी के अध्यक्ष पद को संभाल लेना चाहिए। राहुल गांधी पार्टी को अच्छे से संभाल सकते हैं, लिहाजा हम सभी लोग सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास करते हैं कि राहुल गांधी जल्द से जल्द पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल लें।

इसे भी पढ़ें- ये हैं वो 5 अहम कारण, जिसके चलते कैप्टन अमरिंदर सिंह को पूर्ण बहुमत के बाद भी छोड़नी पड़ी कुर्सीइसे भी पढ़ें- ये हैं वो 5 अहम कारण, जिसके चलते कैप्टन अमरिंदर सिंह को पूर्ण बहुमत के बाद भी छोड़नी पड़ी कुर्सी

कांग्रेस के तकरीबन हर खेमे से अब मांग उठने लगी है कि राहुल गांधी को पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी जाए। ना सिर्फ शेड्यूल कास्ट डिपार्टमेंट, सोशल मीडिया डिपार्टमेंट बल्कि इंडियन यूथ कांग्रेस, दिल्ली महिला कांग्रेस और कांग्रेस स्टूटेंड विंग एनएसयूआई ने भीअलग-अलग प्रस्ताव को पास करके राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने जाने की मांग की है। बता दें कि सोनिया गांधी फिलहाल कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष हैं। दरअसल राहुल गांधी ने 2019 में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद सोनिया गांधी को पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Comments
English summary
Congress social media department passed the resolution to make Rahul Gandhi president of the party.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X