कांग्रेस ने भेजी गोवा के मंत्री को मिनी स्कर्ट!

आपको बता दें कि प्रमोद मुथालिक व लोक निर्माण मंत्री सुदिन धवलीकर ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा था कि गोवा के पबों में तंग कपड़े नहीं पहनने चाहिएं। जिसके बाद महिलाओं की इच्छा पर पाबंदी को लेकर बहस शुरू हूई और समाज व बुद्धिजीवियों के बीच बहस शुूरू हो गई थी।
दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गादास कामत ने गोवा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पार्टी ने धवलीकर के पोरवोरिम दफ्तर के पते पर गुलाबी रंग की ब्रांड न्यू मिनी स्कर्ट भेजी है। कामत ने कहा कि हम नैतिकता के ठेकेदारों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। भारत का संविधान 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को अच्छे-बुरे का फैसला करने की अनुमति देता है।
मांगा इस्तीफा
कांग्रेस ने लोक निर्माण मंत्री सुदिन धवलीकर से उनके बयान के विरोध में इस्तीफा मांगा है। याद हो कि कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रमोद मुथालिक व धवलीकर की ओर से लड़कियों के पहनावे को लेकर की टिप्पणी का कड़ा विरोध जताया था।
नहीं लग सकता प्रतिबंध
गोवा के पर्यटन मंत्री दिलीप पारुलेकर ने कहा है कि हम मिनी स्कर्ट और बिकिनी पर बैन नहीं लगा सकते। गौरतलब है कि गोवा के बीच पर बीकनी पहने हुए लड़कियों को अकसर देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications