KISS का किस्सा: छेड़खानी से बचने के लिये एक्ट्रेस नगमा ने रखा बाउंसर

वहीं सूत्रों ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक 39 साल की नगमा ने फिलहाल अपनी सुरक्षा के लिये बाउंसर और गार्ड रख लिए हैं। गौरतलब है कि एक रैली के दौरान कांग्रेस विधायक गिरीराज सिंह ने नगमा के चेहरे को पकड़कर उनके गालों पर किस कर दिया था। घटना का वीडियो जब इंटरनेट पर वायरल हो गया तो नगमा ने इसे साफ तौर पर इंकार कर दिया और कहा कि गिरीराज सिंह उनकी पार्टी के सम्मानित विधायक हैं। जिस दौरान वे मेरे कान में बात कर रहे थे, उस समय मैंने उनका हाथ दूसरे कान के पास से हटाया था।
हो सकता है कि इससे कुछ लोगों को कोई गलतफहमी हो गई हो और उन्होंने मामलों को तूल देने की कोशिश की हो। वहीं गिरीराज सिंह ने कहा कि नगमा उनकी बेटी जैसी हैं। इस मामले के कुछ ही दिन बाद एक बार फिर रैली के दौरान नगमा को भीड़ की बदसलूकी का सामना करना पड़ा। सभा में आए लोग नगमा की खूबसूरती को देखने के लिये बेकाबू हो गये। नगमा से बदसलूकी भी की गई, जिसके बाद नगमा भड़क उठीं और उन्होंने बदसलूकी करने वाले को जोर का थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद नगमा को बीच में ही सभा छोड़कर जाना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications