छत्तीसगढ़ में दावेदारों ने कांग्रेस पार्टी के समक्ष शक्ति प्रदर्शनकर मांगा विधायकी का टिकट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, राजनीतिक पार्टियों ने भी जनता के बीच अपनी पैठ जमाने की तैयारी शुरू कर दी है। दावेदार अपने टिकट के लिए स्थानीय नेताओं से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के दावेदारों की समीक्षा करने कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के मेंबर रायपुर पहुंचे। वे प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर टिकट के दावेदारों से मुलाकात कर उनका आकलन करेंगे।

दावेदारों की समीक्षा के लिए कांग्रेस वर्किंग कमेटी के चार सदस्य इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। वर्किंग कमेटी की टीम में अश्विन भाई कोतवाल, रोहित चौघरी, चंदन यादव और अरुण ओरांव शामिल हैं। बीते दिनों कोतवाल और अरूण बस्तर के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर दावेदारों से मुलाकात की। वहीं रोहित चौधरी और चंदन यादव ने रायगढ़ के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया कर रायपुर लौटे।
वर्किंग कमेटी के सदस्यों के रायपुर पहुंचते ही अन्य क्षेत्र के दावेदारों का मुलाकात के लिए तांता लग गया। दावेदारों ने सदस्यों से मुलाकात की शक्ति प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी पेश की। वहीं, सभी आगामी चुनाव में अपने जीत का सूत्र उनके सामने प्रस्तूत करने में लगे हुए हैं। हद तो तब हो गई जब दावेदारों ने उन्हें रात में भी नहीं छोड़ा, लगभग सुबह 4 बजे तक लोगों से मिलने का सिलसिला जारी रहा।
बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि इस बार सभी प्रत्याशियों का चयन दिल्ली से नहीं बल्कि स्थानीय नेताओं और सदस्यों की राय से टिकट दी जाएगी। राहुल की इस बात पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया और पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ने भी अपनी सहमती जताई थी।












Click it and Unblock the Notifications