पूर्व सांसदों के विधानसभा चुनाव लड़ने पर कांग्रेस कमेटी ने खड़ा किया सवाल

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई पूर्व सांसदों की मुश्किल बढ़ गई है। दरअसल पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी ने इन नेताओं के खिलाफ अपनी नकारात्मक रिपोर्ट दी है। इन नेताओं को जिस तरह से विधानसभा टिकट दिया गया है उसको लेकर कमेटी ने नकारात्मक रिपोर्ट दी है, हालांकि इसपर अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्षा राहुल गांधी लेंगे।

नकारात्मक रिपोर्ट

नकारात्मक रिपोर्ट

सूत्रों का कहना है कि स्क्रीनिंग कमेटी ने ने पूर्व सांसदों के खिलाफ नकारात्मक रिपोर्ट दी है जोकि विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि इसपर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है कि ये उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इसपर अंतिम फैसला राहुल गाधी लेंगे। हाल ही में दिल्ली में हुई बैठक में यह सुझाव दिया गया है कि पूर्व सांसदों को विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। कांग्रेस चाहती है कि ये उम्मीदवार लोकसभा चुनाव लड़ें।

कई पूर्व सांसद हैं शामिल

कई पूर्व सांसद हैं शामिल

पार्टी के सूत्रों का कहना है कि राजस्थान में एक दर्जन से भी अधिक सांसद हैं जोकि विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, हालांकि अभी उनपर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। इन नेताओं ने टिकट हासिल करने के लिए पार्टी नेतृत्व पर काफी दबाव डाला है। पूर्व सांसद बदरी जाखर, गोपाल सिंह, हरीश चौधरी, नमो नारायण मीना, महेश जोशी, लालचंद्र कटारिया, ताराचंद्र भगोरा, सीपी जोशी, भारत राम मेघवाल, गिरिजा व्यास आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।

मौजूदा सांसद भी लड़ना चाहते हैं चुनाव

मौजूदा सांसद भी लड़ना चाहते हैं चुनाव

यही नहीं मौजूदा सांसद भी चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, जिसमे अजमेर और अलवर से कांग्रेस सांसद रघु शर्मा और करन सिंह यादव शामिल हैं। दोनों ही सांसद राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि इनके नाम पर अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लेंगे। लेकिन इन तमाम नेताओं के खिलाफ कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने नकारात्मक रिपोर्ट दी है।

इसे भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट पहुंचे CBI अधिकारी, बोले मेरे पास राकेश अस्थाना के खिलाफ पुख्ता सबूत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+