लद्दाख में जवानों की शहादत पर कांग्रेस ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- यह अस्वीकार्य है
नई दिल्ली। लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ भारतीय सेना की हिंसक झड़प में तीन भारतीय जवानों के शहीद होने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, यह हैरान करने वाला, अविश्वसनीय और अस्वीकार्य है। उन्होंने रक्षा मंत्री से घटना की पुष्टि करने की मांग की है। उधर इस मामले पर आज राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के अध्यक्ष के साथ बैठक की थी।
Recommended Video

वहीं इस मामले में कांग्रेस ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ 'हिंसक टकराव' में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवानों के शहीद होने की घटना पर मंगलवार को कहा कि यह अस्वीकार्य है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'यह हैरान करने वाला, अविश्वसनीय और अस्वीकार्य है। क्या रक्षा मंत्री इसकी पुष्टि करेंगे?

वहीं इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन ने कहा कि, चीन को हमारे जवान को इस तरह मार देना का कोई अधिकार नहीं है। चीन के फौज का इस तरह का व्यवहार हमें बर्दाश्त नहीं होगा। पीएम मोदी से हमारी गुजारिश है कि भारत चीन से बदला लें, ताकि चीन की दोबारा हमपर हमला करने की हिम्मत न हो। हम बदला चाहते हैं। उन्होंने हमारी फौज पर गोली चलाई है। इसका बदला लेना चाहिए।

वहीं इस पूरे मामले पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि,, 'गल्वान घाटी में हुई घटना चीनी सेना की ओर से बार-बार किया जाने वाला उल्लघंन है।अब वक्त आ गया है कि देश उसकी इन घुसपैठों का जवाब देने का वक्त है। हमारे जवान किसी खेल का हिस्सा नहीं हैं कि हर कुछ दिन पर सीमा की रक्षा करने में हमारे कुछ अधिकारियों और जवानों की जान जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications