'कुछ और मुद्दों पर प्रार्थना करते तो', अयोध्या केस पर CJI चंद्रचूड़ की टिप्पणी पर कांग्रेस नेता का कटाक्ष
CJI DY Chandrachud On Ayodhya Case: मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ (Chief Justice of India) ने अयोध्या केस को लेकर एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अयोध्या केस के समाधान पर उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की थी, जिस पर अब राजनीति शुरू हो गई। सीजेआई के बयान पर कांग्रेस ने तंज कसा है।
डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को सीजेआई पद से रिटायर्ड हो रहे हैं। ऐसे में उन्होंने राम जन्मभूमि को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया, जिसपर अब राजनीति शुरू हो गई है। चीफ जस्टिस ने कहा था कि उन्होंने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद के समाधान के लिए भगवान से प्रार्थना की थी। इसी के साथ उन्होंने ने कहा कि अगर आस्था हो तो भगवान कोई भी रास्ता निकाल देते हैं।

कांग्रेस नेता का CJI पर तंज
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के बयान पर अब कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि, "मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ जी ने कहा अयोध्या मुद्दे के समाधान को भगवान से की प्रार्थना थी। कुछ और मुद्दों पर प्रार्थना करते तो उसका भी समाधान हो जाता जैसे एक आम आदमी हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से बिना पैसे के न्याय ले पाता । ED, CBI और IT का दुरपयोग बन्द हो जाता।"
Chief Justice Chandrachud ji said that he had prayed to God for the solution of the Ayodhya issue. If he had prayed for some other issues, they would have also been resolved like a common man could get justice from the High Court and Supreme Court without money. Misuse of ED, CBI…
— Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) October 21, 2024
जानिए डीवाई चंद्रचूड़ ने क्या कहा था?
दरअसल, रविवार (20 अक्टूबर) को सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ पुणे जिले के खेड़ तालुका में अपने पैतृक गांव कन्हेरसर के लोगों को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने कहा कि अगर "आपमें आस्था है तो भगवान कोई रास्ता निकाल लेंगे। अक्सर हमारे पास मामले (निर्णय के लिए) होते हैं, लेकिन हम समाधान पर नहीं पहुंचते। अयोध्या (राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद) के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जो तीन महीने तक मेरे सामने था। मैं भगवान के सामने बैठा और उनसे कहा कि उन्हें समाधान खोजने की जरूरत है।
सुप्रीम कोर्ट से हल हुआ राम मंदिर विवाद
मालूम हो कि तत्कालीन भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने 9 नवंबर, 2019 को अयोध्या में दशकों पुराने मंदिर-मस्जिद विवाद को सुलझाते हुए राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ किया। बेंच ने यह भी फैसला सुनाया कि शहर में वैकल्पिक पांच एकड़ के भूखंड पर मस्जिद बनाई जाएगी। बता दें कि जस्टिस चंद्रचूड़ उस ऐतिहासिक फैसला सुनाने वाली बेंच का हिस्सा थे।












Click it and Unblock the Notifications