कांग्रेस सोशल मीडिया इंचार्ज दिव्या स्पंदना बोलीं- राहुल गांधी खुद करते हैं अपने ट्वीट, हमारे पास भाजपा के मुकाबले संसाधन कम
कांग्रेस सोशल मीडिया इंचार्ज दिव्या स्पंदना बोलीं- राहुल गांधी खुद करते हैं अपने ट्वीट, हमारे पास भाजपा के मुकाबले संसाधन कम
नई दिल्ली। कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले संसाधनों और सूचनाओं तक पर्याप्त पहुंच नहीं है। यह बात कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशंस टीम के प्रमुख दिव्या स्पंदना ने कही। कैंब्रिज में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 'भारतीय राजनीति में सोशल मीडिया' पर हार्वर्ड केनेडी स्कूल में एक पैनल की चर्चा में भाग लेते हुए राजनेता ने कहा कि इन दिक्कतों के बावजूद राहुल गांधी की टीम पार्टी के लिए ट्वीट करने के साथ एक बहुत अच्छा काम कर रही है। तथ्य यह है कि उनके (भाजपा) पास बहुत से संसाधन हैं और इसलिए वे बहुत सारे टूल का उपयोग कर सकते हैं। हमारे पास सीमित संसाधन है।

स्पंदना ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारी टीम बहुत अच्छा काम कर रही है। उदाहरण के लिए, त्योहारों में लोगों को बधाई देने के लिए वे बहुत तेज काम करते हैं। स्पंदना से यह सवाल लगातार किया जा रहा था कि राहुल गांधी के ट्वीट कौन लिखता है, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, राहुल खुद। भाजपा नेता मधुकेश्वर देसाई ने यह कहते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त की कि राहुल गांधी की सोशल मीडिया टीम को हास्य की अच्छी समझ है। देसाई ने कहा कि उनकी (राहुल गांधी) टीम के पास हास्य की अच्छी समझ है।
इस चर्चा में आम आदमी पार्टी के अंकित लाल और समाजवादी पार्टी के घनश्याम तिवारी शामिल थे। देसाई ने कहा कि साल 2014 के चुनावों के बाद से, भाजपा ने सोशल मीडिया का प्रयोग संदेश फैलाने का काम प्रभावी ढ़ंगे से किया है। उन्होंने कहा कि फोन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। भाजपा नेता को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कुछ मुद्दों पर ट्वीट नहीं करने संबंधी सवालों का सामना करना पड़ा। देसाई से पूछा गया कि क्यों भाजपा और इसके समर्थक सोशल मीडिया पर फेक खबरों का प्रसार करते हैं। देसाई ने कहा, इनका पार्टी से कोई संबंध नहीं हैं।
-
Samrat Chaudhary के बिहार CM बनने पर क्या बोलीं श्रेयसी सिंह? मुख्यमंत्री पद की थीं दावेदार -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
Bengal Election से पहले नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस TMC में शामिल, BJP के लिए कितना बिगड़ेगा समीकरण? -
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Karnataka में बगावत के सुर! पड़ोसी राज्य में चुनाव के बीच 30 कांग्रेस विधायकों का दिल्ली कूच, टेंशन में राहुल -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications