'कांग्रेस का शाही परिवार भारत का सबसे बड़ा भ्रष्ट राजवंश', डोडा में PM मोदी का तीखा हमला

जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले में एक चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कांग्रेस पर राज्यों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगा। पीएम मोदी ने कांग्रेस की पूर्व सरकारों का जिक्र करते कहा कि इच्छा शक्ति और देश के लिए कुछ करने के बजाय खुद का भविष्य बनाने के चक्कर में कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार तेजी से फल फूल रहा है।

पीएम मोदी ने डोडा में बीजेपी की चुनाव जनसभा में कांग्रेस की जमकर आलोचना की। उन्होंने कांग्रेस को भारत की सबसे बेईमान पार्टी बताया, जिसका नेतृत्व भ्रष्ट राजवंश कर रहा है। मोदी ने अमेरिका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक भारतीय पत्रकार के कथित दुर्व्यवहार की भी निंदा की।

PM Modi in Doda

मोदी ने सवाल किया कि क्या एक भारतीय पत्रकार के साथ ऐसा व्यवहार भारत की गरिमा पर अच्छा प्रभाव डालता है। उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ सतर्क रहने का आग्रह करते हुए आरोप लगाया कि वे चुनाव जीतने के लिए बेईमान तरीकों का उपयोग करते हैं। पीएम मोदी ने रैली में कहा, "कांग्रेस का शाही परिवार भारत का सबसे बड़ा भ्रष्ट राजवंश है।"

मोदी ने कांग्रेस शासित राज्यों की स्थिति पर प्रकाश डाला, दावा किया कि उन्होंने कम समय में लोगों के लिए परेशानियां पैदा कर दी हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि यहां कांग्रेस के झूठे वादों के कारण विकास का अभाव, वेतन भुगतान में देरी और युवाओं में बेरोजगारी आई है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के श्रीनगर में दिए बयान का जिक्र करते हुए, मोदी ने विपक्ष के एजेंडे की आलोचना की। खड़गे ने सुझाव दिया था कि अगर विपक्षी इंडिया ब्लॉक हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में 20 और सीटें जीतता, तो भाजपा नेताओं को जेल भेजा जाएगा। मोदी ने सवाल किया कि क्या विपक्ष का लक्ष्य भाजपा नेताओं को जेल में डालना है या जनता के कल्याण के लिए काम करना है।

मोदी ने कांग्रेस पर नफरत का एजेंडा रखने और जम्मू के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस और एनसी ने महाराजा हरि सिंह और अन्य राजाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। "वे संविधान की बात करते हैं लेकिन विभाजन के बीज बोते हैं।" पीएम ने आगे कहा, "देश की जनता ने हमें 2014, 2019 और 2024 में लोगों के कल्याण के लिए चुना है, विपक्षी नेताओं को जेल भेजने के लिए नही।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+