कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
नई दिल्ली, 1 फरवरी। मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में अपने 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इससे पहले करीब एक सप्ताह पहले कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की थी।

इस पहली लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन लोकेन सिंह के नाम भी शामिल थे। इबोबी सिंह को उनकी वर्तमान सीट थाउबल से ही उम्मीदवार बनाया गया था। वहींलोकेन सिंह को नामबोल को मैदान में उतारा गया था। ये इसी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं।
Congress releases the second list of candidates for #ManipurAssemblyelections pic.twitter.com/txJSS4EUQD
— ANI (@ANI) February 1, 2022
बता दें मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में दो चरणों में चुनाव होना निर्धारित हुआ है। जिसमें 27 फरवरी को पहले और 3 मार्च को दूसरे चरण की वोटिंग होगी, अन्य राज्यों के साथ 10 मार्च को मणिपुर चुनाव के परिणाम घोषित होंगे।
गौरतलब है कि 60 सीटों वाली मणिपुर विधानसभा में 2017 में कांग्रेस ने 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं बीजेपी को 60 में 21 सीटों पर जीत मिली थी। 25सीटें जीतने के बाजजूद कांग्रेस महज दो सीटों की कमी से सरकार बनाने से चूक गई थी और भाजपा ने कई दलों के साथ मिलकर मणिपुर में सरकार बना ली थी। 21 सीटों पर जीतने वाली भाजपा ने नेशनल पीपल्स पार्टी के चार, नगा पीपल्स फ्रंट के चार, लोजपा एक और दो अन्य विधायकों के सहयोग से मणिपुर में सरकार बनाने में कामयाब हो गई थी।
यहीं कारण है कि इस बार कांग्रेस मणिपुर में जीत के लिए 5 स्थानीय पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। जिसमें कांग्रेस भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल (सेक्यूलर) और फॉरवर्ड ब्लॉक के साथ मिलकर कांग्रेस चुनावी मैदान में उतरी है।












Click it and Unblock the Notifications