लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने 31 लोकसभा सीटों के लिए किया उम्मीदवारों का ऐलान, अशोक गहलोत के बेटे को मिला टिकट
नई दिल्ली: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए को गुरुवार रात को अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं को टिकट दिए गए हैं। कांग्रेस ने अपनी इस लिस्ट में 31 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जिन राज्यों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसमें राजस्थान की 19, गुजरात की 6 और उत्तर प्रदेश की 6 सीटों पर उम्मीदवार तय किए है।
किसको
कहां
से
मिला
टिकट
कांग्रेस
ने
इस
लिस्ट
में
कई
दिग्गजों
को
टिकट
दिया
है।
भंवर
जितेंद्र
सिंह
राजस्थान
की
अलवर
सीट
से
चुनाव
लड़ेगे।
वहीं
मानवेंद्र
सिह
को
बारमेर
से
टिकट
दिया
गया
है।
राजस्थान
के
मुख्यमंत्री
अशोक
गहलोत
के
बेटे
वैभन
गहलोत
को
राजस्थान
की
जोधपुर
लोकसभा
सीट
से
टिकट
दिया
गया
है।
मीडिया
रिपोट्स
में
इसकी
संभावना
पहले
से
जताई
जा
रही
थी।
जयपुर
से
ज्योति
खडेंवाल
को
टिकट
दिया
गया
है।
इलाहाबाद
की
फुलपुर
से
पंकज
निरजंन
को
टिकट
दिया
गया
है।
इसके
अलावा
उत्तर
प्रदेश
के
संभल
से
मेजर
जेपी
सिंह,
शाहजहांपुर
से
ब्रह्म
स्वरूप
सागर,
झांसी
से
एडवोकेट
शिव
शरण
कुशवाहा,
फूलपुर
से
पंकज
निरंजन,
महाराजगंज
से
तनुश्री
त्रिपाठी
और
देवरिया
से
नियाज
अहमद
को
कांग्रेस
का
प्रत्याशी
घोषित
किया
गया
है।
वहीं
वलसाड़
लोकसभा
सीट
से
जीतू
चौधरी
को
टिकट
दिया
गया
है।
Congress releases list of 31 candidates (19 Rajasthan, 6 each for Gujarat & Uttar Pradesh) for the upcoming #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/ZX4u3GUt3V
— ANI (@ANI) March 28, 2019
कब हैं लोकसभा चुनाव?
गौरतलब है कि 17वीं लोकसभा के लिए 7 चरणों में मतदान होंगे। जो 11 अप्रैल से शुरु होंगे और 19 मई को खत्म होंगे। 23 मई को वोटों की गिनती होगी। इस बार 90 करोड़ लोग अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगे। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा है। पिछली बार भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। जिसने अपना कार्यकाल पूरा किया। इस बार लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी होंगे।
ये भी पढ़ें-राहुल गांधी- NYAY स्कीम मोदी द्वारा नोटबंदी से बेहाल की गई इकॉनमी में नई जान फूंकेगी