लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने 31 लोकसभा सीटों के लिए किया उम्मीदवारों का ऐलान, अशोक गहलोत के बेटे को मिला टिकट

नई दिल्ली: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए को गुरुवार रात को अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं को टिकट दिए गए हैं। कांग्रेस ने अपनी इस लिस्ट में 31 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जिन राज्यों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसमें राजस्थान की 19, गुजरात की 6 और उत्तर प्रदेश की 6 सीटों पर उम्मीदवार तय किए है।

Congress releases list of 31 candidates for the upcoming LokSabha Elections 2019

किसको कहां से मिला टिकट
कांग्रेस ने इस लिस्ट में कई दिग्गजों को टिकट दिया है। भंवर जितेंद्र सिंह राजस्थान की अलवर सीट से चुनाव लड़ेगे। वहीं मानवेंद्र सिह को बारमेर से टिकट दिया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभन गहलोत को राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है। मीडिया रिपोट्स में इसकी संभावना पहले से जताई जा रही थी। जयपुर से ज्योति खडेंवाल को टिकट दिया गया है। इलाहाबाद की फुलपुर से पंकज निरजंन को टिकट दिया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के संभल से मेजर जेपी सिंह, शाहजहांपुर से ब्रह्म स्वरूप सागर, झांसी से एडवोकेट शिव शरण कुशवाहा, फूलपुर से पंकज निरंजन, महाराजगंज से तनुश्री त्रिपाठी और देवरिया से नियाज अहमद को कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं वलसाड़ लोकसभा सीट से जीतू चौधरी को टिकट दिया गया है।

कब हैं लोकसभा चुनाव?

गौरतलब है कि 17वीं लोकसभा के लिए 7 चरणों में मतदान होंगे। जो 11 अप्रैल से शुरु होंगे और 19 मई को खत्म होंगे। 23 मई को वोटों की गिनती होगी। इस बार 90 करोड़ लोग अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगे। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा है। पिछली बार भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। जिसने अपना कार्यकाल पूरा किया। इस बार लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+