हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का वादा
Recommended Video
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किरण चौधरी और प्रदेश के दूसरे नेताओं मौजूदगी में कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में महिलाओं को नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण का वादा किया गया है।
महिला आरक्षण के अलावा कांग्रेस के घोषणा पत्र में ये बड़े वादे किए गए हैं-
- नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ-साथ पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण।
- नगर पालिका नगर निगम और नगर परिषदों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण।
- गर्भवति महिलाओं को बच्चे के जन्म पर 3500 रुपए हर महीने और बच्चे के 5 साल का होने तक 5 हजार रुपए प्रतिमाह।
- विधवा महिलाओं विकलांग तलाकशुदा अविवाहित महिलाओं को 51 सौ रुपए प्रतिमाह पेंशन।
- बीपीएल महिलाओं को हर महीने 2000 रुपए चुल्हा खर्च।
- हरियाणा रोडवेज में महिलाओं को मुफ्त सफर।
- अनुसूचित जाति के लिए एससी कमिशन का पुनर्गठन और पिछड़ी जातियों की क्रीमी लेयर को 6 लाख से बढ़ाकर आठ लाख किया जाएगा।
- हर जिले में एक यूनिवर्सिटी और एक मेडिकल कॉलेज।
- 10वीं के छात्रों को 12 हजार और 12वीं के छात्रों को 15 हजार रुपये सालाना वजीफा।
- हर सरकारी संस्थान में मुफ्त वाई-फाई जोन बनाया जाएगा।
- अध्यापक भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
- 300 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली फ्री, 300 यूनिट से अधिक पर रेट आधा होगा।
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमारे घोषणा पत्र में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों ने विज्ञापनों में तो काम किया है लेकिन जमीन पर कुछ नहीं है। कांग्रेस जमीन पर काम करने में यकीन रखती है और हरियाणा में वो भी को काम करके दिखाएंगे।
कुमारी शैलजा ने कहा, हरियाणा में बीजेपी की सरकार में 36 प्रतिशत अपराध बढ़ा है। भाजपा के राज में घोटाले ही घोटाले हुएस राज्य का किसान बीजेपी के राज में त्रस्त है। गरीब, मजदूर और महिलाएं हमारी सरकार बनाएंगे। सत्ता में आने के बाद घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा किया जाएगा। हम सबसे ज्यादा रोजगार बढ़ाने पर जोर देंगे।
जेजेपी और इनेलो 12 और भाजपा 13 तारीख को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगे। हरियाणा में सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में 21 अक्टूबर को चुनाव होना है। राज्य में फिलहाल भाजपा की सरकार है।
कपिल सिब्बल का पीएम मोदी पर तंज, कहा- 56 इंच का सीना है तो जिनपिंग से खाली करवाओ कब्जे वाली जमीन