Karnataka Floor test: कांग्रेस ने जारी किया चौथा टेप, बीजेपी बोली फर्जी है ऑडियो

बेंगलुरु। कर्नाटक के सियासी घमासान के बीच एक के बाद एक ऑडियो टेप सामने आ रहे है। येदुरप्पा और उनके बेटे के ऑडियो टेप के बाद अन्य दो बीजेपी नेताओं के कांग्रेस विधायकों को लालच देकर खरीदने के ऑडियो टेप सामने आए हैं। कांग्रेस ने बीजेपी नेता श्रीरामालू और मुरलीधर राव द्वारा कांग्रेस एमएलए बीसी पाटिल को घूस देने वाला ऑडियो जारी किया है।

Sriramalu

इस ऑडियो में बीजेपी नेताओं के कांग्रेस विधायक से कहते सुना जा सकता है कि, हम आपसे वादा करते हैं कि स्पीकर आपको अयोग्य करार नहीं देगें, वह हमारा पक्ष लेंगे। यह भाजपा के दिग्गज नेता हैं। हालांकि कि बीजेपी ने इन ऑडियो को फर्जी बता रहा है।

आपको बता दें कि सीएम येदुरप्पा ने कांग्रेस विधायक बीसी पाटिल को पद और अन्य लालच देकर अपने पक्ष में वोट करने को कहा था। कांग्रेस विधायक पाटिल ने इस पूरी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और सदन में बहुमत साबित होने से पहले इसे रिलीज कर दिया।

इससे पहले येदुरप्पा के बेटे बी वाय विजेंद्र का एक कथित टैप रिलीज हुआ जिसमें आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस विधायक की पत्नी से येदुरप्पा के पक्ष में वोट करने को कहा। बदले में पद और पैसे का लालच दिया गया।

सबसे पहला कथित टैप बीजेपी समर्थक जनार्दन रेड्डी का आया था जिसमें वो एक कांग्रेस विधायक को येदुरप्पा के पक्ष में वोट देने के लिए ललचा रहे हैं। इस कथित टैप में आरोप है कि जनार्दन रेड्डी कांग्रेस विधायक को करोडों रुपए और वोट के बदले मंत्री पद देने का लालच दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Karnataka floor test: फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा दे सकते हैं बीएस येदुरप्पा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+