झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 19 प्रत्याशियों को मिला टिकट
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं जिनमें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 3 और अनुसूचित जाति के 2 प्रत्याशी हैं। इससे पहले रविवार को जारी हुई पहली लिस्ट में पांच प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी। सोमवार को ही झारखंड सरकार में बीजेपी की सहयोगी पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (एजेएसयू) ने भी 12 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।
वहीं बेरमो से राजेंद्र प्रसाद सिंह, बोकारो से संजय सिंह और धनबाद से मन्नान मलिक को उम्मीदवार बनाया गया है। झरिया सीट से पूर्णिमा नीरज सिंह, बाघमारा से जलेश्वर महतो और जमशेदपुर पश्चिम से बन्ना गुप्ता को टिकट मिला है। राजेश कश्यप को खिहिरी (एसटी), अजय नाथ सहदेव को हटिया और राजीव कुमार को कांके (एससी) से चुनाव मैदान में उतरने का निर्देश मिला है। सिमडेगा (एसटी) से भूषण बारा और कोलेबिरा (एसटी) से नमन विक्छल कांगरी को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और राष्ट्रीय जनता दल (राजग) के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। सीट बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार, 81 सीटों वाली विधानसभा में जेएमएम 43, कांग्रेस 31 और आरजेडी सात सीटों पर लड़ेगी। राज्य में पांच चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होना है, जिसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 13 नवंबर है। 7, 12, 16 और 20 दिसंबर को अलग-अलग चरणों में मतदान होगा. नतीजे 23 दिसबंर को आएंगे।
वित्त मामलों की संसदीय स्थायी समिति का हिस्सा बने मनमोहन सिंह, ली इस कांग्रेसी नेता की जगह