लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, जालना और धुले से इन उम्मीदवारों को उतारा है मैदान में

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में दो उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। केंद्रीय चुनाव समिति ने जालना से डॉ. कल्याण काले और धुले से डॉ. शोभा दिनेश बच्चव को उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि दोनों उम्मीदवार को जालना और धुले से उतारा है।

2024

इससे पहले कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश की 12 विधानसभा और 6 लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश की लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया।

इस लिस्ट में जिन 6 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं, जिनमें विशाखापत्तनम, अनाकापल्ले, एलुरु, नरसरावपेट, नेल्लोर और तिरुपति सीटें शामिल हैं। कांग्रेस ने विशाखापत्तनम से पुलुसु सत्यनारायण रेड्डी, अनाकापल्ले से वेगी वेंकटेश, एलुरु से लावण्या कावुरी नरसरावपेट से गार्नेपुडी सुधाकर नेल्लोर से कोप्पिला राजू और तिरुपति निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. चिंता मोहन को टिकट दिया है।

वहीं, बीजेपी ने बुधवार को अपनी 10वीं सूची जारी कर दी है। 10वीं सूची में 9 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। जिसमें से चंडीगढ़ से एक, उत्तर प्रदेश से 7 और पश्चिम बंगाल से एक उम्मीदवार मैदान में हैं।

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। खास बात है कि इस बार बीजेपी ने चंडीगढ़ से बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर का पत्ता काट दिया। उनकी जगह चंडीगढ़ से संजय टंडन को मैदान में उतारा है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर चुनाव लड़ रहे हैं। कौशांबी से विनोद सोनकर मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+