Lok Sabha Elections 2019: कांग्रेस ने 9 उम्‍मीदवारों की एक और लिस्‍ट जारी की

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने 9 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में एक गुजरात, दो महाराष्ट्र और 6 राजस्थान के उम्मीदवार शामिल हैं। कांग्रेस ने राजस्थान की राजधानी जयपुर की ग्रामीण सीट से कृष्णा पुनिया, गंगानगर से भरतराम मेघवाल, अजमेर से रिज्जू झुनझुनवाला, राजसमंद से देवकीनंदन गुर्जर, भिलवाड़ा से रामपाल शर्मा, झालवाड़ से प्रमोद शर्मा, महाराष्ट्र के पुणे से मोहन जोशी, रावेर से डॉक्टर उल्हास पाटिल और गुजरात के मेहसाणा से एजे पटेल को टिकट दिया है।

Lok Sabha Elections 2019: कांग्रेस ने 9 उम्‍मीदवारों की एक और लिस्‍ट जारी की

उम्मीदवारों में सबसे प्रमुख नाम कृष्णा पूनिया का है जो जयपुर ग्रामीण से ओलंपिक पदक विजेता राठौड़ को टक्कर देंगी। चक्का फेंक खिलाड़ी रहीं कृष्णा ने राष्ट्रमंडल खेल 2010 में स्वर्ण पदक जीता था जबकि राठौड़ ने 2004 के एथेंस ओलंपिक में रजत पदक जीता था।

कृष्णा पूनिया फिलहाल विधायक भी हैं। इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए कुल 315 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+