कांग्रेस का आरोप, पीएम मोदी ने इटेलियन चश्मा पहन केदारनाथ में झूठ बोला

रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि पीएम मोदी ने मां गंगा को तभी याद किया जब वह वाराणसी से चुनाव लड़ रहे थे और अब वह गुजरात चुनाव के पहले भगवान शिव के मंदिर गए।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी हिंदू परंपराओं और संस्कृति की बात करते हैं लेकिन केदारनाथ यात्रा के दौरान भगवान शिव के सामने झूठ बोला और परंपराओं का अनादर भी किया। कांग्रेस के संचार विभाग के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने केदारनाथ के मुख्य प्रवेश के ठीक बाहर मंच बनाकर और भगवान शिव की तरफ पीठ कर भाषण देकर हमारी परंपरा और संस्कृति का अनादर किया है। उन्होंने यह भी कहा, 'भगवान शिव के सामने झूठ बोला।' रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पीएम मोदी लोगों को यह बताना भूल गए कि केंद्र की कांग्रेस सरकार ने 2013 में केदारनाथ के लिए 6,000 करोड़ रुपए का पैकेज दिया था।

भगवान शिव के सामने झूठ बोला

भगवान शिव के सामने झूठ बोला

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी केदारनाथ यात्रा के दौरान परंपराओं का अनादर करने तथा 2013 की बाढ़ के बाद मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य के बारे में लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने दावा किया कि उनकी यात्रा की योजना गुजरात चुनाव को ध्यान में रखकर बनाई गई थी और यह उनके अंहकार को बताता है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जब वह लोगों को संबोधित कर रहे थे, उस समय उनकी पीठ भगवान शिव के मंदिर की ओर थी और वह इतालवी चश्मा पहने हुए थे।

 परंपराओं का किया अपमान

परंपराओं का किया अपमान

रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि पीएम मोदी ने मां गंगा को तभी याद किया जब वह वाराणसी से चुनाव लड़ रहे थे और अब वह गुजरात चुनाव के पहले भगवान शिव के मंदिर गए। कांग्रेस प्रवक्ता आर पी एन सिंह ने दावा किया कि केदारनाथ के पुनर्विकास के लिए कुछ भी करने या 2013 की बाढ़ के दौरान लोगों को बचाने का गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में मोदी का कोई रिकॉर्ड नहीं है।गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 2013 में मंदिर के पुननिर्माण के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के मोदी के दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरपीएन सिंह ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केदारनाथ में उनके संबोधन में अहंकार झलक रहा था।'

पीएम को अहंकार हो गया है

पीएम को अहंकार हो गया है

प्रधानमंत्री पर राज्य के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जब वह हादसा हुआ था, केंद्र की तत्कालीन संप्रग सरकार ने पुनर्वास कार्य के लिए एक समिति गठित की थी और 8,000 करोड़ रुपए राहत के लिए मंजूर किए थे। संवाददाताओं से बातचीत करते आरपीएन हुए सिंह ने दावा किया कि उसी समय 2200 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए थे और पिछले तीन साल में मोदी सरकार द्वारा एक पैसा भी नहीं जारी किया गया। वहीं सूरजेवाला ने कहा कि जब कोई शासक अभिमानी हो जाता है तो उसका पतन नजदीक आ जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+