नीतीश के रिटायरमेंट पर बोली कांग्रेस-तीसरे चरण से पहले नीतीश जी ने हार मानी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तीसरे और आखिरी चरण के मतदान के लिए गुरुवार शाम प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार भले ही थम गया लेकिन पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोपों का दौर जारी है। इसी बीच नीतीश कुमार ने आखिरी दिन भावुक अपील करते हुए अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। इस पर कांग्रेस ने हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि, शुक्र है कि बिहार चुनाव के तीसरे चरण से पहले नीतीश जी ने हार मान ली।

Congress Randeep Surjewala says Nitish ji has conceded defeat before third phase of Bihar polls

Recommended Video

    Bihar Assembly Election 2020: Nitish Kumar का बड़ा एलान- ये मेरा अंतिम चुनाव | वनइंडिया हिंदी

    गुरुवार को कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि, शुक्र है कि नीतीश जी ने चुनाव के तीसरे चरण में वोट डालने से पहले ही इस चुनाव को अपना आखिरी चुनाव बोलकर NDA की हार स्वीकार कर ली है।। नीतीश जी और मोदी जी ने अतीत में किसी और की तुलना में बिहार को अधिक नुकसान पहुंचाया है। नीतीश बाबू को सेवानिवृत्त होना चाहिए, वह महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार के साथ अपने अच्छे अनुभव साझा कर सकते हैं।

    रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि, उन्होंने अब रिटायरमेंट की घोषणा भी कर दी है वो बिहार को कभी हरा नहीं पाएंगे। बिहार महागठबंधन के साथ फिर जीतेगा। सुरजेवाला ने कहा कि, अच्छा होता कि नीतीश जी और सुशील मोदी जी बिहार की जनता से बिहार को बदहाली की कगार पर लाकर खड़ा करने के लिए मांफी मांग कर रिटायरमेंट लेते। बिहार के तीसरे चरण का चुनाव-प्रचार आज सम्पन्न हो जाएगा। 7 तारीख़ को बिहार के तीसरे चरण के जागरूक व बहादुर मतदाता, तरक्की और विकास की एक नई बयार लिखने के लिए वोट डालेंगे!

    सुरजेवाला ने कहा कि, जब-जब मोदी जी को हार नजर आती है, तब-तब वो असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को अपने झोले से वोटों के ध्रुवीकरण के लिए बाहर निकालते हैं, ताकि हिंदू-मुसलमान की सियासत में विकास और तरक्की की नाकामी छिप जाएं और सरकारों से सवाल न पूछे जाएं! वहीं नीतीश कुमार के रिटायरमेंट पर चिराग पासवान ने कहा कि, अगर रणभूमि से नेता ही गद्दी छोड़ कर भाग जाए तो बाकी के लोग क्या करेंगे? अब JDU का कोई अस्तित्व नहीं बचा है। अगर नीतीश कुमार जी ये सोच रहे हैं कि ये घोषणा करके वो जांच की आंच से बच जाएंगे तो ये मैं होने नहीं दूंगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+