अमेठी की खबर लेने पहुंच रहे राहुल गांधी

एक दिवसीय दौरे पर राहुल पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ ही रोजा इफ्तार में शामिल होंगे। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह उतरे राहुल का स्वागत किया गया।
पढ़ें- सानिया मिर्जा के साथ नहीं जनता
इसके बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से अमेठी रवाना हो गए। अमेठी में राहुल गांधी कांग्रेस के कार्यकर्ता जंग बहादुर के घर भी जाएंगे, जिनके परिवार के दो लोगों की हत्या हो गई थी।
गौरतलब है कि स्मृति ईरानी ने अपने दौरे में अमेठी को सांसद राहुल गांधी से अधिक समय देने का वादा भी किया था। इसके बाद से ही अटकलें लगाईं जाने लगीं थीं कि जल्द ही राहुल भी क्षेत्र के दौरे पर निकल सकते हैं व अपनी सत्ता से जनता को लाभान्वित करते दिखाई दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications