नोटबंदी: यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने चलाए वाटर कैनन
नोटबंदी को लेकर विपक्ष सरकार के खिलाफ है।
नई दिल्ली। नोट बंदी पर विपक्षी दलों का रवैया सरकार के प्रति नरम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को दिल्ली में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विमुद्रीकरण के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया।
जिसके जवाब में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया।

संसद में भी हंगामा
गौरतलब है कि विमुद्रीकरण के मुद्दे पर 16 नवंबर से शुरू हुए शीतकालीन सत्र के पहले दिन तो राज्यसभा में इसी मुद्दे पर चर्चा चली। अगले दिन यानी 17 नवंबर से संसद में भी इस मुद्दे पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
बृहस्पतिवार को राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलामनबी आजाद ने ऐसा बयान दिया जिसे कार्यवाही से हटाना पड़ा। वहीं शुक्रवार को शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भी दोनों सदनो में नोटबंदी को लेकर हंगामा हुआ।
वहीं भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में अपने सांसदों को मौजूद रहने को लेकर व्हिप जारी किया है। शुक्रवार को लोकसभा सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

नोट किए गए बैन
बता दें कि 8 नवंबर की आधी रात के बाद से यानी 9 नवंबर से मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोटों पर बैन लगा दिया है। अब यह नोट सिर्फ कागज के टुकड़े भर रह गए हैं।
इनके बदले सरकार ने 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए हैं, जिन्हें किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर बदला जा सकता है।
हालांकि लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल पंप, दूध बूथ, अस्पताल, रेलवे बुकिंग काउंटर, हवाई टिकट काउंटर और बस स्टेशन जैसे स्थानों पर 24 नवंबर की आधी रात तक 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोट चलाए जाने का आदेश दे दिया है।
वहीं 17 नवंबर को नए आदेश में आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने अब हर रोज 4500 रुपए को पुराने नोट से बदलने की सीमा को सरकार ने घटा दिया है। अब सिर्फ 2000 रुपए एक बार में पुरानी नोट से बदला जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications