क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

CAA: राजघाट पहुंचे कांग्रेस नेता, सोनिया और राहुल गांधी ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

Google Oneindia News

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ कांग्रेस पार्टी राजघाट पर सत्याग्रह कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इस सत्याग्रह में शामिल होने के लिए राजघाट पहुंच गई है। उनके अलावा यहां कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, कमलनाथ और आनंद शर्मा भी मौजूद हैं। इस मुद्दे पर प्रियंका की लगातार सक्रियता के बाद ही आज कांग्रेस पार्टी धरने पर बैठी है।

congress, priyanka gandhi, CAA, CAA protest, NRC, citizenship amendment act, national register of citizens, gulam nabi azad, kamal nath, rajghat, कांग्रेस, प्रियंका गांधी, सीएए, नागरिकता संशोधन कानून, सीएए, एनआरसी, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर, गुलाम नबी आजाद, कमलनाथ, राजघाट

इससे पहले ये कार्यक्रम 28 दिसंबर को होने वाला था लेकिन प्रियंका गांधी की वजह से आज ये धरना हो रहा है। तय कार्यक्रम के मुताबिक कांग्रेस आज दोपहर तीन बजे से रात 8 बजे तक शांतिपूर्ण सांकेतिक धरने पर बैठेगी। आज कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य जगहों पर प्रदेश अध्यक्षों की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। राजस्थान में इसकी कमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने हाथ ली है।

सीएए और एनआरसी के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिसिया कार्रवाई पर प्रियंका गांधी ने बयान जारी कर कहा था कि जनता की आवाज दबाने के लिए देश में तानाशाही का तांडव हो रहा है, एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून देश की गरीब जनता के खिलाफ है, प्रियंका ने छात्रों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वकीलों और पत्रकारों की गिरफ्तारी की निंदा की थी।

CAA Protest: प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को घेरा, लगाए 'वापस जाओ' के नारे

English summary
congress general secretary Priyanka Gandhi reaches Rajghat in delhi for Satyagraha against CAA.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X