कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज, रूटीन चेकअप के लिए सर गंगाराम हॉस्पिटल में हुईं थी भर्ती
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बीते गुरुवार को वह रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष 30 जुलाई को शाम 7 बजे अस्पताल में भर्ती हुईं थी, जिन्हें आज डिस्चार्ज कर दिया गया। सोनिया गांधी का स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर है।
बता
दें,
कांग्रेस
अध्यक्ष
सोनिया
गांधी
की
सेहत
पिछले
कुछ
दिनों
से
खराब
चल
रही
है।
इस
वजह
से
उन्हें
रूटीन
मेडिकल
चेकअप
के
लिए
अस्पताल
में
भर्ती
करवाया
गया
था।
सोनिया
गांधी
अस्वस्थता
के
कारण
2017
और
2019
के
बीच
के
कुछ
समय
के
लिए
सक्रिय
राजनीति
से
दूर
रही
थीं,
लेकिन
राहुल
गांधी
के
अध्यक्ष
पद
से
हटने
के
बाद
उन्हें
एक
बार
फिर
से
कांग्रेस
की
कमान
संभालनी
पड़ी
है।
जिसके
बाद
से
वो
कांग्रेस
के
अध्यक्ष
पद
का
कार्यभार
संभाल
रहीं
हैं।
गुरुवार
को
अस्पताल
के
डॉ.
डीएस
राणा
ने
मीडिया
को
जानकारी
देते
हुए
बताया
था
कि
वे
रूटीन
मेडिकल
चेकअप
के
लिए
अस्पताल
में
भर्ती
हुई
हैं
उनके
स्वास्थ्य
को
लेकर
घबराने
की
जरुरत
नहीं
है।
Congress President Sonia Gandhi, who was admitted to Sir Ganga Ram Hospital on July 30, has been discharged today. Her condition at the time of discharge was stable: Chairman (Board of Management), Sir Ganga Ram Hospital,Delhi.
She was admitted for routine tests & investigations pic.twitter.com/74HcJxcYr7
— ANI (@ANI) August 2, 2020
बता
दें,
सर
गंगाराम
अस्पताल
में
भर्ती
होने
से
कुछ
घंटे
पहले
सोनिया
गांधी
ने
पार्टी
के
राज्यसभा
सदस्यों
के
साथ
वीडियो
कॉन्फ्रेंस
के
जरिए
बैठक
भी
की
थी।
पिछले
साल
लोकसभा
चुनाव
में
कांग्रेस
की
हार
के
बाद
राहुल
गांधी
ने
इसकी
नैतिक
जिम्मेदारी
लेते
हुए
इस्तीफा
दे
दिया
था।
इसके
बाद
सोनिया
को
कांग्रेस
के
अंतरिम
अध्यक्ष
की
जिम्मेदारी
दी
गई
है।