बोले पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह- कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मेरा वोट राहुल को, हमारे पास और है कौन?
कांग्रेस पार्टी के भीतर संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया चल रही है और नए पार्टी प्रमुख को 15 अक्टूबर तक चुना जाना है।
नई दिल्ली। कांग्रेस का नया अध्यक्ष आम सहमति से चुना जाना चाहिए। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव पार्टी को एक सूत्र में बांध कर नहीं रख पाएगा। साथ ही राहुल गांधी इस पद के लिए उपयुक्त हैं। यह बातें पंजाब के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कही हैं।
अमरिंदर ने यह भी कहा कि यह सोनिया गांधी पर निर्भर है कि वो अभी एक और बार अध्यक्ष रह कर पार्टी को संचालित करना जारी रखना चाहेंगी और अगर वो ऐसा चाहेंगी तो पार्टी खुश होंगी।

चुनाव होते हैं कड़वे
समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में अमरिंदर सिंह ने कहा कि चुनाव हमेशा कड़वे होते हैं और आम सहमति पार्टी को एक साथ रखती है। पार्टी अध्यक्ष पर एक आम सहमति होनी चाहिए। अमरिंदर ने कहा कि आप के कोई खराब संबंध तो है नहीं और सब कुछ खुशी से चल रहा है।
सोनिया गांधी पर अमरिंदर ने कहा कि ये पूरी तरह से उन पर निर्भर करेगा कि वो एक और बार साल 2019 तक अध्यक्ष बने रहना चाहेंगी या नहीं।
सोनिया ने की है कड़ी मेहनत
अमरिंदर ने कहा कि उन्होंने काफी कड़ी मेहनत की है। अगर वो रुकना चाहती हैं तो मेरे हिसाब से पार्टी खुश होगी। अगर वो जाना चाहती हैं तो मैं सोचना हूं कि राहुल गांधी इस पद के लिए ही होंगे। बतौर पार्टी उपाध्यक्ष मैं 2-3 साल से उनके संपर्क में रहा हूं और मुझे लगता है कि वह निश्चित रूप से इस पद के लिए हैं।
गांधी परिवार के अलावा किसी और की ओर से पार्टी का नेतृत्व करने के सवाल पर अमरिंदर ने कहा कि यह परंपरागत रूप से कांग्रेस का नेतृत्व नेहरु गांधी परिवार का सदस्य ही करता है। मैं अपना वोट राहुल को देने जा रहा हूं। हमारे पास और कौन है?
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications