#CongressPresident: पॉलिटिक्स से अलग राहुल गांधी की एक तस्वीर, जिसके आज भी होते हैं चर्चे

गांधी परिवार के वारिस राहुल आज कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष बन गए।। इसके साथ ही उन्होंने सबसे बड़े सवाल का जवाब तो दे दिया लेकिन एक सवाल आज भी ऐसा है जिसका जवाब उन्होंने नहीं दिया है, और वो है उनकी शादी।

Rahul Gandhi With Veronique Cartelli

नई दिल्ली। गांधी परिवार के वारिस राहुल आज कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष बन गए।। इसके साथ ही उन्होंने सबसे बड़े सवाल का जवाब तो दे दिया लेकिन एक सवाल आज भी ऐसा है जिसका जवाब उन्होंने नहीं दिया है, और वो है उनकी शादी। राहुल गांधी जितने आक्रमक तरीके से अपने विरोधियों पर वार करते हैं, उतने ही शांत वो अपनी निजी जिंदगी पर हो जाते हैं। राहुल गांधी ने अभी तक तो वैसे किसी लड़की के बारे में सार्वजनिक रूप से नहीं बताया है लेकिन एक बार वो भी अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र भरी सभा में कर बैठे थे।

बड़ी बहू बन सकती थी यें लड़की लेकिन

बड़ी बहू बन सकती थी यें लड़की लेकिन

राहुल गांधी ने कभी अपनी निजी जिंदगी का खुलकर जिक्र नहीं किया। जब भी उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसकर इस सवाल को टाल दिया। लेकिन अपने गढ़ अमेठी में राहुल गांधी ने एक लड़की का जिक्र कर दिया था जो शायद गांधी परिवार की बड़ी बहू बन सकती थी।

जब पूरी सभा में ये बोल गए थे राहुल गांधी

जब पूरी सभा में ये बोल गए थे राहुल गांधी

साल 2004 में अमेठी में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने अपनी जिंदगी में लड़की होने की बात स्वीकारी थी। राहुल ने कहा था कि उनकी मां और बहन उनसे लड़की को प्रपोज करने के लिए कहती हैं। 'मेरी मां और बहन मुझसे उसे प्रपोज करने के लिए कहती हैं। वो कहती हैं की अगर मैं उसे प्रपोज नहीं करना चाहता तो वो दोनों कर लेंगी।' राहुल के इस जवाब ने उनकी गर्लफ्रेंड की अफवाहों पर मुहर लगा दी थी।

कई बार देखा गया दोनों को साथ

कई बार देखा गया दोनों को साथ

राहुल गांधी की इस गर्लफ्रेंड का नाम Veronique Cartelli कहा जाता है। पेशे से आर्किटेक्ट Veronique स्पेन की रहने वाली हैं लेकिन उनकी परवरिश वेनेजुएला में हुई है। दोनों को साथ में एक बार मैच के दौरान और एक बार कुमारकोम के बैकवॉटर्स में न्यू ईयर मनाते हुए देखा गया था। राहुल को इसके बाद कभी Veronique के साथ नहीं देखा गया।

आखिर कब करेंगे राहुल गांधी शादी?

आखिर कब करेंगे राहुल गांधी शादी?

उनकी लंदन और दुबई की यात्राओं पर जरूर सवाल उठाए गए लेकिन वो वहां क्यार करने गए थे, ये किसी को पता नहीं चल पाया। दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी नहीं आईं, बस Veronique अचानक राहुल की जिंदगी से गायब हो गईं। अब उनके समर्थक उम्मीद कर रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने के साथ-साथ वो अब शादी के बंधन में भी बंध जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+