क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव बनाए जाने पर राहुल गांधी ने कही ये बड़ी बात

Google Oneindia News

Recommended Video

Priyanka Gandhi को UP महासचिव बनाने के पीछे Rahul Gandhi की ये बड़ी चाल | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने सबसे अधिक सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को अहम जिम्मेदारी दी है। उन्हें पार्टी की ओर से पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया है। वे फरवरी के पहले सप्ताह से यह जिम्मेदारी संभालेंगी। प्रियंका को नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया शक्तिशाली नेता हैं। हम चाहते थे कि युवा नेता उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलें।

युवा नेता उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलें

युवा नेता उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलें

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया शक्तिशाली नेता हैं। हम चाहते थे कि युवा नेता उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलें। मायावती जी और अखिलेश जी से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। वास्तव में मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। जैसे भी संभव हो, मैं उनके साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूं। अंतत: हम तीनों का उद्देश्य भाजपा को हराना है। लेकिन हां हमारी लड़ाई कांग्रेस की विचारधारा को बचाने की है।

प्रियंका गांधी बहुत कर्मठ हैं

प्रियंका गांधी बहुत कर्मठ हैं

प्रियंका गांधी के महासचिव बनाए जाने पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, मुझे पर्सनली बहुत खुशी हो रही है कि, वो अब मेरे साथ काम करेंगी। वह बहुत कर्मठ हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बहुत डायनामिक लीडर हैं। बीजेपी वाले घबराए हुए हैं। हम बैकफुट पर नहीं खेलने वाले हैं। प्रियंका गांधी को यूपी में कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर बोले कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि, इससे कांग्रेस को यूपी में ही नहीं, पूरे देश में फायदा होगा। वह विदेश से आने के बाद 1 फरवरी को कार्यभार संभालेंगी।

पति रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर प्रियंका गांधी को दी बधाई

पति रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर प्रियंका गांधी को दी बधाई

वहीं कांग्रेस का यूपी मे महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद पति रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर प्रियंका गांधी को दी बधाई। प्रियंका गांधी को यूपी में कांग्रेस का महासचिव नियुक्त करने पर बोले पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने कहा कि, प्रियंका जी को दी गई जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण है। इसका पूर्व उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य क्षेत्रों पर भी असर पड़ेगा।

<strong>कनपटी पर पिस्तौल रखकर खेल रहा था तभी अचानक चली गोली, हुई मौत</strong>कनपटी पर पिस्तौल रखकर खेल रहा था तभी अचानक चली गोली, हुई मौत

Comments
English summary
Congress President Rahul Gandhi says Priyanka Gandhi and Jyotiraditya Scindia are powerful leaders
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X