पहली CWC बैठक के बाद राहुल मोदी सरकार पर हुए आक्रामक, कहा- भाजपा का पूरा ढांचा झूठ का
नई दिल्ली। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद हुई पहली सेंट्रल वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद जब वो पत्रकारों से बात करने के बाद बाहर आए तो मोदी सरकार पर काफी हमलावर दिखे। राहुल गांधी ने बैठक में गुजरात और हिमाचल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत जनता का धन्यवाद किया। सूत्रों के अनुसार CWC की बैठक में राहुल ने कहा कि गुजरात के चुनाव परिणाम कांग्रेस का मनोबल ऊंचा करने वाले रहे। वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पूरा ढांचा झूठा है।

2G पर राहुल बोले...
2G पर राहुल ने कहा कि हर कोई उसका सच जानता है, अब ये सच आप सभी के सामने है। राहुल ने कहा कि अगर आप गुजरात में मोदी मॉडल देखेंगे तो यह स्पष्ट है कि वह पूरी तरह से झूठ है। जब हम गुजरात गए तो लोगों ने कहा कि यहां कोई मॉडल नहीं है। उन्होंने कहा कि गुजरात में जनता के संसाधन चुराए जा रहे हैं।

सब झूठ है...
राहुल ने कहा कि आप 2G की बात करते हैं लेकिन जब आप मोदी के वादों का मॉडल देखते हैं तो हर बैंक खाते में 15 लाख रुपए, नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स है, जो सब कुछ झूठ है।

मोदीजी की साख पर बहुत बड़ा सवाल
इससे पहले राहुल ने कहा था कि मोदीजी का जो मॉडल है, उसे गुजरात के लोग नहीं मानते, वो अंदर से खोखला है। मोदीजी की साख पर बहुत बड़ा सवाल उठ गया है। वो जो कह रहे हैं, उनका संगठन उसे दोहरा रहा है, लेकिन देश उसको सुन नहीं रहा।












Click it and Unblock the Notifications