जेटली की बीमारी पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट, जानिए क्या कहा?
Recommended Video

नई दिल्लीः वित्त मंत्री अरुण जेटली की सेहत ठीक नहीं है। किडनी की समस्या से जूझ रहे जेटली ने अगले हफ्ते लंदन में होने वाली वार्षिक वार्ता को लेकर अपना दौरान रद्द कर दिया। गुरुवार को उन्होंने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी। 65 वर्षीय अरुण जेटली को डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी गई है। उनकी सेहत पर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने जल्दी ही ठीक होने की प्रार्थना की है।

राहुल ने की जल्दी ठीक होने की प्रार्थना
शुक्रवार की सुबह कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा- आपकी सेहत के बारे में सुनकर दुख हुआ, मैं आपके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं।
जेटली ने ट्वीट करके दी थी जानकारी
जेटली ने ट्वीट करके बताया कि उनका किडनी और निश्चित संक्रमण से संबंधित इलाज किया जा रहा है। इसलिए वह वर्तमान में घर से ही एक नियंत्रित वातावरण में काम कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि आखिरी फैसला लेना है कि क्या किडनी ट्रांसप्लांट की आवश्यकता है या नहीं। डॉक्टरों की सलाह पर निर्भर करता है।

पहले भी करा चुके हैं सर्जरी
बता दें, साल 2014 में वित्त मंत्री बनने के बाद भी जेटली की बेरिएट्रिक सर्जरी हुई थी। वो लंबे समय से डायबिटीज की स्थिति के कारण वजन बढ़ाने के लिए ऑपरेशन करा चुके हैं। यह सर्जरी सबसे पहले मैक्स हॉस्पिटल में किया गया था, लेकिन फिर इसे जटिलताओं के कारण एम्स में स्थानांतरित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications