मोदी जी को छोटे किसानों और उद्योगपतियों का अपमान करने का कोई हक नहीं- राहुल गांधी
मैंगलोर। 'एक तरफ कांग्रेस पार्टी है जो महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलती है। क्रोध नहीं फैलाते, हम करके दिखाते है। मोदी जी, जो आपने कहा वो कर के दिखाओ।' यह बात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कही है। वो आज कर्नाटक के दौरे पर हैं। इस दौरान एक सभा में राहुल ने कहा कि 'कर्नाटक में सिद्धारमैया जी ने प्रत्येक व्यक्ति को 7 किलो चावल देने का कार्य किया। कोई भेदभाव नहीं किया गया, चाहे परिवार में कितने भी सदस्य हों।'

राहुल ने कहा कि जब मोदीजी कहते हैं कि 70 साल में देश में कुछ नहीं हुआ तो, वो आपके दादा-दादी, माता-पिता का अपमान कर रहे हैं। क्योंकि इस देश के विकास में आपके माता-पिता का खून-पसीना लगा है। उन्होंने कहा कि पिछले 70 साल में कर्नाटक के किसानों, छोटे दुकानदारों, छोटे उद्योगपतियों ने इस देश के विकास के लिए अपना जीवन दिया है। मोदी जी को उनका अपमान करने का कोई हक नहीं है।
बता दें कि राहुल कर्नाटक के दौरे में आज शाम 7 बजे दक्षिण कन्नड़ जिला स्थित मैंगलोर के रोजारियो चर्च में जाएंगे। इसके बाद राहुल 7.15 बजे मैंगलोर स्थित गोकर्णनाथेश्वर मंदिर जाएंगे। वहां पूजा अर्चना करने के बाद वो 8 बजे जिले के ही ऊल्लाल दरगाह जाएंगे। इससे पहले राहुल ने सीएम सिद्धारमैया के साथ रोडशो किया।












Click it and Unblock the Notifications