#CongressPresidentRahulGandhi: कांग्रेस में 'चुनावी रणनीतिकार' की जंग, इन दो लोगों में है रेस

नई दिल्‍ली। राहुल गांधी कांग्रेस अध्‍यक्ष चुन लिए गए हैं। वैसे यह फैसला उम्‍मीद के मुताबिक ही है, उनके अध्‍यक्ष में कैसी हैरानी? यह तो तय था, लेकिन यकीन मानिए हैरानी से भरे कुछ फैसले आने वाले दिनों में आपको देखने को जरूर मिलेंगे। अब सवाल उठता है कि ये फैसला कौन लेगा? तो जवाब है- राहुल गांधी। अध्‍यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी के सामने जो सबसे बड़ा सवाल उठकर खड़ा होगा, वो होगा कि उनका रणनीतिकार कौन होगा? क्‍या मां सोनिया गांधी की तरह राहुल गांधी भी अहमद पटेल पर भरोसा करेंगे या उनका रणनीतिकार कोई और होगा? यह बड़ा फैसला होगा, जो राहुल गांधी को आज नहीं तो कल, लेना ही होगा।

क्‍या कटने वाला है अहमद पटेल का पत्‍ता?

क्‍या कटने वाला है अहमद पटेल का पत्‍ता?

इन दिनों गुजरात चुनाव प्रचार चल रहा है, जिसमें एक मुद्दे की जोरदार चर्चा है और वो है, अहमद पटेल को सीएम पद का दावेदार बताए जाने वाले पोस्‍टर। यह बात सच है कि रणनीतिक तौर से कांग्रेस ऐसा फैसला लेने का जोखिम नहीं उठा सकती है। कांग्रेस नेताओं ने इन पोस्‍टरों को लगवाने के पीछे बीजेपी की साजिश को जिम्‍मेदार ठहराया। वहीं, बीजेपी ने इसे ओछी राजनीति बताकर आरोप खारिज कर दिया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा कुछ और है।

कांग्रेस के पुराने नेताओं पर भरोसा करेंगे राहुल?

कांग्रेस के पुराने नेताओं पर भरोसा करेंगे राहुल?

एक टीवी चैनल पर वरिष्‍ठ पत्रकार कंचन गुप्‍ता ने दावा किया कि राहुल गांधी अध्‍यक्ष बनने के बाद अहमद पटेल को दिल्‍ली में नहीं चाहते हैं। ऐसे में संभव है कि कांग्रेस के एक धड़े ने अहमद पटेल को गुजरात से जोड़कर पेश किया हो, ताकि पटेल को गुजरात तक सीमित कर दिया जाए। अब इसमें कितना सच है और कितना झूठ? यह कह पाना तो अभी मुश्किल है, लेकिन राहुल गांधी को कांग्रेस में आने के बाद जिस तरह के अनुभव हुए हैं, उन्‍हें देखकर लगता नहीं कि वह कांग्रेस के पुराने नेताओं पर भरोसा करने वाले हैं।

अहमद पटेल की जगह प्रशांत किशोर!

अहमद पटेल की जगह प्रशांत किशोर!

गुजरात चुनाव में राहुल गांधी के रवैये को देखकर ऐसा लगता है कि प्रशांत किशोर सरीखे किसी शख्‍स को कांग्रेस में अहम जिम्‍मेदारी मिल सकती है। संभव है कि अहमद पटेल जैसे नेता को प्रशांत किशोर जैसे युवा चुनावी रणनीतिकार से रिप्‍लेस कर दिया जाए।

गुजरात की रणनीति में भी प्रशांत किशोर शामिल

गुजरात की रणनीति में भी प्रशांत किशोर शामिल

प्रशांत किशोर बिहार चुनाव के बाद यूपी उसके बाद पंजाब और अब गुजरात में भी कांग्रेस के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। गांधी परिवार और खासतौर से राहुल और प्रियंका गांधी की गुडबुक में प्रशांत किशोर का नाम काफी ऊपर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+