राहुल गांधी VVIP एरिया में बैठने योग्य नहीं, हमने दिया सम्मान: भाजपा

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को छठी पंक्ति में बैठाए जाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में कांग्रेस को जवाब देते हुए कहा है कि राहुल गांधी को छठी पंक्ति में जगह देकर उनका अपमान नहीं, सम्मान किया गया है।

VVIP एरिया में बैठने योग्य नहीं राहुल गांधी

VVIP एरिया में बैठने योग्य नहीं राहुल गांधी

भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने इस विवाद पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नियमों के मुताबिक वीवीआईपी एरिया में बैठने योग्य नहीं है और हमने उन्हें छठी पंक्ति में जगह देकर सम्मान दिया है। जीवीएल नरसिम्हा राव ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र का कोई स्थान नहीं है। उन्हें लगता है कि एक परिवार या एक वंश देश से बढ़कर हैं और देश उन्हीं के नाम पर चलेगा।

कांग्रेस ने बताया था भाजपा कि ओछी मानसिकता

कांग्रेस ने बताया था भाजपा कि ओछी मानसिकता

बता दें कि गणतंत्र दिवस परेड समारोह के दौरान राहुल गांधी को छठी पंक्ति में बैठने के लिए जगह दिया गया था जिसके बाद कांग्रेस ने इसे भाजपा की ओछी मानसिकता करार दिया था। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला ने कहा था कि भाजपा को अंहकार से भरी हुई पार्टी बताते हुए कहा कि राहुल गांधी को जानबूझकर छठी पंक्ति में बैठाया गया है।

कांग्रेस के ओछी मानसिकता पर भाजपा का जवाब

कांग्रेस के ओछी मानसिकता पर भाजपा का जवाब

कांग्रेस के ओछी मानसिकता का जवाब देते हुए जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि भाजपा इस देश की एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी है। भाजपा को विरोधियों का सम्मान करना आता है। हमें विरोधियों को सम्मान करना आता है और हमने राहुल गांधी को सम्मान दिया है। जबकि कांग्रेस ने अपने शासनकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष को कभी भी तरहीज नहीं दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+