Me Too के समर्थन में उतरे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बोले- अब बदलाव का वक्त आ गया है
देश में चल रहे #MeToo कैंपेन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि अब समय आ गया है जब सभी महिलाओं के साथ सम्मान और इज्जत से पेश आना सीख जाएं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बदलाव लाने के लिए सच को चीखकर बोलने की जरूरत है।
Recommended Video
नई दिल्ली। देश में चल रहे #MeToo कैंपेन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि अब समय आ गया है जब सभी महिलाओं के साथ सम्मान और इज्जत से पेश आना सीख जाएं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बदलाव लाने के लिए सच को चीखकर बोलने की जरूरत है।
पिछले एक हफ्ते से सोशल मीडिया पर #MeToo कैंपेन चल रहा है। एक साल पहले अमेरिका में यौन शोषण पीड़ितों के लिए शुरू हुए इस कैंपेन ने हाल ही में भारत में जोर पकड़ना शुरू किया है। राहुल गांधी ने इस कैंपेन का समर्थन करते हुए शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, 'अब समय आ गया है जब सभी महिलाओं के साथ सम्मान और इज्जत से पेश आना सीख जाएं। मुझे खुशी है कि जो ऐसा नहीं करते, उनकी जगह कम हो रही है। बदलाव लाने के लिए सच को चीखकर बोलने की जरूरत है।'
It’s about time everyone learns to treat women with respect and dignity.
I’m glad the space for those who don't, is closing. The truth needs to be told loud and clear in order to bring about change. #MeToo
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 12, 2018
भारत में फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनेताओं तक का नाम यौन शोषण के मामलों में सामने आया है। इसमें विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर भी शामिल हैं, जिनपर 7 महिला पत्रकारों ने जर्नलिज्म के दौरान यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। एमजे अकबर पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद विपक्ष ने उनका इस्तीफा मांगा है।
एमजे अकबर के खिलाफ जहां महिलाओं और विपक्ष ने मुहीम छेड़ दी है, वहीं भाजपा हाईकमान इसपर अभी भी शांत है। इस्तीफे को लेकर हालांकि खबरें आ रही हैं कि एमजे अकबर अपनी विदेश यात्रा से लौटते ही पद और पार्टी से इस्तीफा सौंप सकते हैं।