Congress: चुनाव से पहले अजय माकन को नई जिम्मेदारी, बनाया पार्टी का कोषाध्यक्ष
Congress Ajay Maken: साल के अंत में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अजय माकन को नई जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्टी ने उन्हें AICC का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनकी नियुक्त की है, जिसकी घोषणा पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अजय माकन को तत्काल प्रभाव से AICC का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।अजय माकन आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए कोषाध्यक्ष होंगे। अब माकन पवन बंसल की जगह लेंगे। बता दें कि यह पद पहले पार्टी नेता पवन बंसल के पास था।
इधर, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों को लेकर रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई, जिसमें अजय माकन भी शामिल थे। इसी बीच यह घोषणा हुई है।
माकन ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एआईसीसी के कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा, "मुझे स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक खत्म होने के बाद इस बारे में पता चला। मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए मैं पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को धन्यवाद देना चाहता हूं।"
जानिए कांग्रेस के नए कोषाध्यक्ष के बारे में?
अजय माकन का लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है। अजय माकन ने पार्टी के अंदर राष्ट्रीय और राज्य सरकार दोनों में कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई हैं। माकन दो बार संसद (2004-2014) और तीन बार दिल्ली में विधायक (1993-2004) रह चुके हैं। उन्होंने मनमोहन कैबिनेट में काम किया है। इसके अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के मंत्रिमंडल में शामिल थे।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications