Pawan Khera असम पुलिस की गिरफ्त से आजाद, अंतरिम जमानत के बाद बोले- संघर्ष जारी रहेगा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस की कार्रवाई से राहत सुप्रीम कोर्ट से मिली। विमान से उतारे गए पवन खेड़ा ने अंतरिम जमानत के बाद कहा- बीजेपी के अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

Pawan Khera

Pawan Khera सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद असम पुलिस की गिरफ्त से आजाद हो गए। उन्होंने कहा, प्राथमिकी और नोटिस की प्रति प्रस्तुत किए बिना, मुझे विमान से उतार दिया गया। असम पुलिस ने अवैध तरीके से गिरफ्तार किया। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है जिसने आज मेरी अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा की।

राहुल के संघर्ष को मजबूत करेंगे

खेड़ा ने कहा, इस देश की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए मेरे नेता राहुल गांधी निडर होकर अपना संघर्ष जारी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस और राहुल गांधी के संघर्ष के प्रयास को मजबूत करेंगे।

दिल्ली की निचली अदालत से भी राहत मिली

गौरतलब है कि गुरुवार को नाटकीय घटनाक्रम में असम में हिरासत में लिया गया। कुछ ही घंटों बाद खेड़ा को दिल्ली की द्वारका कोर्ट से भी अंतरिम जमानत मिली। निचली अदालत ने पवन खेड़ा को 30 हजार का बेल बॉन्ड भरने के बाद रिहा करने का आदेश पारित किया।

पवन खेड़ा छत्तीसगढ़ जाएंगे

अपने अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, वे तत्काल रायपुर रवाना हो रहे हैं। रायपुर में कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण सत्र में शामिल होंगे। बता दें कि खेड़ा को निचली अदालत के अलावा सुप्रीम कोर्ट से भी बेल मिली। आज असम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी की दलील और संक्षिप्त सुनवाई के बाद खेड़ा को अंतरिम जमानत दे दी गई।

पीएम मोदी और पवन खेड़ा विवाद

बता दें कि पूर्वोत्तर भारत में पहुंचे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने हिरासत में लिया था। खेड़ा बीजेपी के निशाने पर उस समय आ गए थे जब एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने गौतम अडाणी और नरेंद्र मोदी के बीच लिंक का जिक्र कर पीएम मोदी के पिता का नाम 'गौतमदास...' वाला बयान दिया था। इस बयान को बीजेपी ने प्रधानमंत्री पर निजी हमला और पीएम मोदी का अपमान करार दिया।

Recommended Video

    Pawan Khera को Supreem Court से मिली राहत, IGI Airport से Arrest क्यों हुए थे ? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+