महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 20 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जानिए किसे मिला टिकट
नई दिल्ली। कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची बुधवार रात को घोषित कर दी। कांग्रेस की इस सूची में 20 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस ने 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इस सूची में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और पूर्व सीएम विलासराव देशमुख के बेटे धीरज देशमुख का नाम प्रमुख है। वहीं कांग्रेस पहली सूची में महाराष्ट्र के 103 उम्मीदवारों की सूची घोषित कर चुकी है।
इस सूची में नागपुर ईस्ट से पुरुषोत्तम हजारे को, घाटकोपर से मनीषा सूर्यवंशी को, अलीबाग से श्रद्धा महेश ठाकुर को वहीं कोल्हापुर से चंद्रकांत जाधव को बांद्रा पश्चिम आसिफ अहमद को पार्टी ने टिकट दिया है। कांग्रेस ने इससे पहले रविवार को 51 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। उसमें में भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का नाम शामिल था। उनको उसमें भोकर सीट से उतारा गया है। इसके साथ ही कांग्रेस की उम्मीदवारों की दूसरी सूची में लातूर ग्रामीण से पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के पुत्र धीरज देशमुख को उतारा गया है। और सांगली से वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज पाटिल को टिकट दिया गया है। इसी के साथ अन्य उम्मीदवारों की सूची को जारी किया गया है।
Congress party releases a list of 20 candidates for the upcoming elections to the legislative assembly of Maharashtra. #MaharashtraAssemblyPolls pic.twitter.com/37T2Cse4vI
— ANI (@ANI) October 2, 2019
एनसीपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। छगन भुजबल येवला निर्वाचन क्षेत्र से तो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल इस्लामपुर सीट से वहीं बारामती से अजीत पवार और करजात जमखेड से रोहित पवार चुनावी समर में उतरेंगे। एनसीपी और कांग्रेस साथ-साथ चुनाव लड़ रही हैं।
Nationalist Congress Party (NCP) releases its first list of 77 candidates for #MaharashtraAssemblyPolls. https://t.co/olLlVtjTPW pic.twitter.com/tRCwuSY17l
— ANI (@ANI) October 2, 2019
पार्टी ने छगन भुजबल को येवला सीट से, वहीं पार्टी की राज्य राज्य इकाई के चीफ जयंत पाटिल को इस्लामपुर से तो अजित पवार को,अजित पवार को बारामती से और रोहित पवार को कारजात जामखेड़ विधानसभा सीट से चुनाव में उतारा है। महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी, और 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी मिलकर लड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और एनसीपी ताल ठोंक रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 14 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट