कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, प्रियंका वाड्रा यूपी AICC प्रभारी पद से मुक्त, छत्तीसगढ़ में सचिन पायलट को कमान
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया गया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है। वहीं सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया। जबकि रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र का AICC प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि कांग्रेस ने कुल 12 महासचिव नियुक्त किए हैं।
शनिवार को कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कुल 12 महासचिव नियुक्त के आदेश जारी किए हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने शनिवार (23 दिसंबर) को बड़ा बदलाव किया। जिसके तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 12 नए महासचिवों की नियुक्ति का ऐलान किया। नए जनरल सेक्रेटरी की लिस्ट में मुकल वासनिक, प्रियंगा गांधी, रणदीप सुरजेवाला, भवंर जितेंद्र सिंह, कुमारी शैलजा समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं।
ये 12 नेता बने कांग्रेस महासचिव
- मुकुल वासनिक
- प्रियंका गांधी
- भंवर जितेंद्र
- रणदीप सुरजेवाला
- दीपक बाबरिया
- सचिन पायलट
- अविनाश पांडे
- कुमारी सैलजा
- गुलाम अहमद मीर
- दीपा दास मुंशी
- जयराम रमेश,कम्युनिकेशन
- के सी वेणुगोपाल,संगठन
Congress leader Priyanka Gandhi Vadra has been relieved from the post of AICC in-charge of UP Congress. Sachin Pilot appointed as in-charge of Chhattisgarh Congress. Ramesh Chennithala appointed as AICC in-charge of Maharashtra. pic.twitter.com/rbmHumcBEa
— ANI (@ANI) December 23, 2023
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने यूपी एआईसीसी प्रभारी के पद से प्रियंका गांधी की हटा दिया है, अब उनकी जगह अविनाश पांडेय को नया कांग्रेस प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। एआईसीसी में बदलाव के क्रम में छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र एआईसीसी प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया।
21 दिसंबर को हुई थी CWC की बैठक
दरअसल, दो दिन पहले यानी 21 दिसंबर को ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की एक बड़ी बैठक हुई थी। जिसमें पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में हिंदी पट्टी के तीन राज्यों को गंवाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई थी। बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सहित अन्य लोग भी शामिल हुए थे। बैठक के दल संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी विधानसभा चुनाव के नतीजों को बेहद निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा, "छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में विधानसभा चुनाव परिणाम हमारी पार्टी के लिए बहुत निराशाजनक रहे हैं। पार्टी के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पहले ही समीक्षा कर चुके हैं। इसके साथ लोकसभा चुनाव भी हैं। जिसके लिए कड़ी मेहनत करनी है।"












Click it and Unblock the Notifications