बूचड़खानों पर सख्ती: कांग्रेस सांसद ने कहा- मैं नहीं समझ पा रही, आखिर भाजपा सरकार चाहती क्या है?

अवैध बूचड़खानों पर हो रही कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस सांसद ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अवैध बूचड़खानों पर हो रही सरकारी कार्रवाई के विरोध में सुर अब तेज हो रहे हैं। शुक्रवार को संसद में कांग्रेस की सांसद रंजीत रंजन ने यूपी में अवैध बूचड़खानों पर कहा कि 'मैं इसे नहीं समझ पा रही हूं, कि एक हाथ से तो सरकार चमड़े को प्रोत्साहित कर रही है लेकिन दूसरी ओर बूचड़खानें से बंद किए जा रहे हैं। दोनों रास्ते में कैसे चल सकते हैं।

बूचड़खानों पर सख्ती: कांग्रेस सांसद ने कहा- मैं नहीं समझ पा रही, आखिर भाजपा चाहती क्या है?

रंजन ने यह टिप्पणी, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए फुटवियर डिजाइन इंस्टीट्यूट बिल 2017 के दौरान हो रही चर्चा के वक्त की। इस बिल पर चर्चा, कोरम पूरा ना होने के कारण 10 मिनट देरी से शुरु हुई। बता दें कि संसदीय भाषा में कोरम पूरा होने का मतलब, एक तय संख्या में सांसदों का सदन में मौजूद होने से होता है।

कसा तंज

तंज कसते हुए रंजन ने कहा कि ऐसी भी स्थिति जब कभी योगी आदित्यनाथ संसद में आएंगे तो सभी सीटों की जगह भगवा रंग के कपड़े लगा देंगे। बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ फिलहाल लोकसभा के सांसद है। संभावना है कि राष्ट्रपति चुनाव होने तक वो सांसद पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

हो रही है कड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि 19 मार्च को शपथ ग्रहण के बाद से ही मेरठ, इलाहाबाद, वाराणसी समेत कई बड़े शहरों में मौजूद बूचड़खानों को बंद कराया जाने लगा या फिर उनके आस-पास पुलिस की चौकसी बढ़ गई।

एक रिपोर्ट के अनुसार यूपी में अवैध बूचड़खानों के बंद होने से राज्य का हर साल करीब 11 हजार 350 करोड़ रुपए का नुकसान होगा। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की ओर से साल 2016 में दिए गए आदेश के अनुसार इलाहाबाद के 2 अवैध बूचड़खानों को सील किया जा चुका है।

बता दें कि राज्य सरकार ने इस बात का आश्वासन दिया है कि सिर्फ अवैध बूचड़खानों को ही बंद कराया जाएगा। बता दें कि NGT दो साल पहले भी अवैध बूचड़खानों पर बंदी लगा चुका है। यह बात दीगर है है कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र जिसे पार्टी नेता संकल्प पत्र कहते हैं उसमें स्पष्ट कहा गया है कि जिस दिन यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी, उसी रात से राज्य के सभी वैध और अवैध बूचड़खानों को अध्यादेश जारी कर बंद कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+