राहुल गांधी ने कहा- पीएम मोदी ने कोरोना महामारी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है
राहुल गांधी ने कहा- पीएम मोदी ने कोरोना महामारी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश में बढ़ रही कोरोना महामारी बढ़ने पर एक बार फिर प्रधानमंत्री पर हमला बोला हैं। राहुल गांधी ने शनिवार को पीएम पर आरोप लगाया कि पीएम चुप हैं उन्होंने इस महामारी के सामनेआत्मसमर्पण कर दिया है और इस महामारी से लड़ नहीं रहे हैं।
Recommended Video

उन्होंने ट्वीट किया, 'कोविड-19 देश के दूसरे हिस्सों में भी तेजी से फैल रहा है। भारत सरकार के पास इसे हराने की कोई योजना नहीं है।' कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया, 'प्रधानमंत्री चुप हैं। उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है और इस महामारी के खिलाफ लड़ने से इनकार कर रहे हैं।' मालूम हो कि देश में पिछले एक दिन में कोरोना पॉजिटिव के सर्वाधिक 18,552 नए मामले सामने आने के साथ शनिवार को संक्रमण के कुल मामले पांच लाख के पार पहुंच गई और एक दिन में 384 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद भारत में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 15,685 हो गई।

बता दें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पिछले कई दिनों से पीएम मोदी और केन्द्र सरकार पर लगातार निशाना साधते हुए उन्हें घेर रहे हैं। शुक्रवार को भी उन्हांने लद्दाख के गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया था । राहुल गांधी ने पीएम मोदी से मौजूदा हालातों को लेकर स्थिति साफ करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बारे में सच बोलें और अपनी जमीन वापस लेने के लिए कार्रवाई करें तो पूरा देश उनके साथ खड़ा होगा। इतना ही नहीं पिछले दिनों राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पकी बजाए सरेंडर मोदी कहा था। राहुल गांधी ने सवाल भी उठाया था कि हमारे सैनिकों को हथियार के बिना बॉर्डर पर चीनी सैनिकों के सामने क्यों भेजा गया। और इसके लिए कौन जिम्मेदार है? उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा था कि चीन ने शस्त्रहीन भारतीय सैनिकों की हत्या करके बहुत बड़ा अपराध किया हैं।












Click it and Unblock the Notifications