VIDEO: सियासी घमासान के बीच होटल में अंताक्षरी खेलते दिखे गहलोत खेमे के विधायक

जयपुर। राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सदन में अपनी ताकत का प्रदर्शन के लिए अगले हफ्ते विधानसभा का सत्र बुला सकते हैं। फिलहाल अशोक गहलोत ने अपने खेमे के सभी विधायकों को फेयरमोंट होटल में ठहराया हुआ है। इसी बीच होटल से विधायकों का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सभी बैठकर अंताक्षरी खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Recommended Video

    Rajasthan Political Crisis : सियासी संकट के बीच अंताक्षरी खेलते दिखे Congress MLA | वनइंडिया हिंदी
    Congress MLAs supporting Ashok Gehlot play antakshari at Hotel Fairmont in Jaipur

    जयपुर के होटल फेयरमॉन्ट में ठहरे विधायक लगातार अपना समय व्यतीत करने के लिए कुछ ना कुछ नए एक्टिविटीज में हिस्सा ले रहे हैं। जहां पहले होटल में ठहरे विधायकों का फिल्म ' मुगले-ए- आजम' देखने का वीडियो सामने आया था। अब अशोक गहलोत खेमे केविधायक होटल में अंताक्षरी खेलते नजर आ रहे हैं। सभी विधायक मिलकर 'हम होंगे कामयाब' गाना गुनगुना रहे हैं।

    कांग्रेसी नेताओं की एक्टिविटीज से जुड़े हुए वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहे हैं। बीते शनिवार को विधायकों ने होटल फेयरमॉन्ट में फिल्म 'लगान' देखी। मिली जानकारी के अनुसार होटल में ठहरे कांग्रेसी विधायक जहां कभी मुग़ल-ए-आज़म तो कभी बॉर्डर मूवी देखे दिखाई दे रहे हैं , तो वहीं समय बचने पर अंताक्षरी खेल भी अपना समय व्यतीत करते नजर आ रहे हैं।

    राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपना बहुमत साबित करने के लिए बुधवार को विधानसभा का सत्र बुला सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, अशोक गहलोत ने शनिवार शाम को राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात के दौरान 103 विधायकों के समर्थन का दावा पेश किया है। हालांकि, राजभवन की ओर से इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी सरकार पर मंडरा रहे संशय के बादल को छाटना चाहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+